शादी के 19 साल बाद पति से अलग होने पर छलका मशहूर एक्ट्रेस का दर्द, कहा- 'मैं अब प्यार को...'

Shubhangi Atre: फैंस का पसंदीदी फेमस टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर है' फेम शुभांगी अन्ने अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह कुछ ना कुछ हमेशा ही शेयर करती रहती हैं। अब शुभांगी अन्ने ने अपनी 19 साल के तलाक को लेकर बात की है और अपना दर्द बयां किया।
शादी को लेकर छलका शुभांगी अत्रे का दर्द-
टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने घर-घर में पहचान बनाई है। इसी के चलते शुभांगी अन्ने की अच्छी संख्या में फैन फ्लॉइंग है।
अपने फैंस के लिए अक्सर शुभांगी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। शुभांगी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तब ज्यादा चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने अपनी 19 साल की शादी तोड़ दी थी और पति से तलाक ले लिया था।
शादी के 19 साल बाद अपने पति पीयूष पूरे से अलग होने वाली शुभांगी अत्रे का कहना है कि,- "वह अपने काम के लिए बहुत सीरियस हैं और अब वह सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं।"
शुभांगी ने प्यार के बारे में बात करते हुए कहा,- "ये मेरे लिए एक बहुत ही उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है। मेरी शादी 20 साल की कम उम्र में हो गई थी। ये आसान नहीं था लेकिन अब मैं इस बात से सहमत हूं कि ये हुआ है।"
आगे एक्ट्रेस ने कहा,- "मुझे नहीं लगता कि मैं अब भविष्य में प्यार को एक और मौका दूंगीं, मैं नहीं दे सकती। अब लाइफ में मेरा साथी मेरा काम ही है। मैंने अब रिश्ते के लिए दरवाजा पूरी तरह से बंद कर दिया है।"
एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे का करियर-
11 अप्रैल 1981 को इंदौर में जन्मीं शुभांगी अत्रे ने अपने करियर की शुरुआत कसौटी जिंदगी की से की थी। इसके बाद उन्हें कस्तूरी में काम किया और शुभांगी अत्रे को कस्तूरी से पॉपुलैरिटी मिली और फिर वह छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा बन गईं। उन्होंने कुमकुम, ये रिश्ता क्या कहलाता है, हवन, बिग बॉस 5, चिड़िया घर जैसे टीवी शोज में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications












