आज ही के दिन 'भाबी जी घर पर हैं' के इस एक्टर की अचानक हुई थी मौत, पीछे छोड़ गए थे ढेर सारा कर्ज

Bhabi Ji Ghar Par Hai Actor Death: मशहूर कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' को लोग अपना खूब प्यार देते हैं। इस शो में करिदारों के कई चेहरे बदले लेकिन वफादार ऑडियन्स ने कभी भी इस शो को अपना प्यार देना कम नहीं किया, बल्कि समय के साथ इस शो के दर्शकों की संख्या में इजाफा ही हुआ है।
दीपेश की मौत ने सबको चौंकाया
पिछले साल इस शो के फैंस को बुरी खबर मिली थी कि शो में मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान की अचानक मौत हो गई। इस खबर ने हर किसी को तोड़कर रख दिया था। खासतौर पर उनके परिवार को। मलखान की मौत के बाद उनकी बीवी जो कि एक हाउसवाइफ थीं उनके ऊपर पूरा होम लोन आ गया और अपने बच्चे की अच्छी परवरिश करने का बोझ भी। लेकिन दीपेश भान के दोस्तों, सहयोगियों और फैंस की मदद से पूरा का पूरा होम लोन चुका लिया गया और अब स्वर्गीय एक्टर का परिवार कर्जमुक्त हो चुका है।
शुभांगी ने किया याद
आज यानी 23 जुलाई को दीपेश भान की पहली पुण्यतिथि है और इस मौके पर उनकी को-एक्टर और उनकी दोस्त शुभांगी अत्रे ने उन्हें याद किया है। उन्होंने आज अपने सोशल मीडिया पर दीपेश के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा है कि यह फोटो मेरे फार्म हाउस से है.. दीपू ने चूल्हे पर खाना बनाया था... सिर्फ यादें रह जाती हैं, एक साल हो गया दीपू, तुम्हारी याद आती है यार।
रोहिताश्व भी यादों में खोए
शुभांगी के अलावा उन्हें शो में मनमोहन तिवारी का रोल निभाने वाले रोहिताश्व गौर ने भी याद किया है। उन्होंने अपनी और दीपेश की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मेरा प्यारा भाई दीपेश भान (मलखान भाभीजी घर पर हैं)आज ही के दिन हमें छोड़कर हमेशा के लिए चला गया था। हे ईश्वर दीपेश जहां भी हो जिसका रूप में भी हो, सुख से हो। हम सब तुमसे प्यार करते हैं प्यारे मलखान।
कैसे हुई थी मौत
आपको बता दें, एक्टर दीपेश भान को शो में मलखान की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। पिछले साल ब्रेन हेमरेज के कारण एक्टर का निधन हो गया। वह क्रिकेट खेलने के बाद मैदान पर गिर पड़े और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनके आकस्मिक निधन ने सभी को चौंका दिया क्योंकि वह एक फिटनेस फ्रीक के रूप में जाने जाते थे।


Click it and Unblock the Notifications











