..................... Bhabi ji ghar par hai actress angoori bhabhi aka shubhangi atre struggle story she married at the age of 20 - Hindi Filmibeat

20 की उम्र में रचाई शादी, 11 महीने की बेटी को छोड़ बनाया करियर, आज कर रहीं टीवी पर राज

Bhabi ji ghar par hai shubhangi atre

Bhabi Ji Ghar Par Hai Shubhangi Atre Struggle: ग्लैमर वर्ल्ड में नाम कमाना इतना आसान नहीं है। अधिकतर अभिनेत्रियां इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करती हैं। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसकी 20 साल की उम्र में शादी हो गई थी और फिर वह 11 महीने की अपनी बेटी को छोड़ इंडस्ट्री मेंकाम करने के लिए आई थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं 'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे की।

शुभांगी अत्रे टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि वह 43 साल की हो चुकी है। इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती बहुत ही लाजवाब है और उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष देखे हैं। इंदौर में शुभांगी का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। सीरियल में अनपढ़ महिला का किरदार निभाने वाली शुभांगी असल जिंदगी में एमबीए कर चुकी है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि शुभांगी अत्रे की सिर्फ 20 साल की उम्र में शादी हो गई थी। दरअसल उनकी शादी पियूष पूरे के साथ में हुई थी। जिनसे उनको एक बेटी आशी भी है। लेकिन अब शादी के 19 साल बाद उन्होंने पति से अलग होने का फैसला लिया और हालांकि उन्होंने अपनी बेटी की वजह से अभी तक तलाक नहीं लिया है।

शुभांगी अत्रे ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने संघर्ष को लेकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि "जब मैं पुणे से मुंबई आने का फैसला लिया था तो मेरी बेटी सिर्फ 11 महीने की थी। इतनी छोटी सी बच्ची को छोड़कर आना मेरे लिए काफी मुश्किल था और इसके बावजूद मेरे पति ने मेरा काफी सपोर्ट किया था।"

शुभांगी अत्रे ने इसी इंटरव्यू में बताया था कि हर हफ्ते वह मुंबई से पुणे अपनी बेटी के लिए ट्रैवल करती थी। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि लोग कहा करते थे कि वह ऐसा करके बच्ची के साथ में सही नहीं कर रही है और उन्हें गिल्ट भी होता था। हालांकि अभिनेत्री के पति ने उन्हें काफी सपोर्ट किया और अब उनकी बेटी 16 साल की हो चुकी है।

शुभांगी अत्रे को सबसे पहले एक शैंपू के ऐड में देखा गया था और उन्हें इस काम को ढूंढने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसी के अलावा जब उन्हें पता चला था की एकता कपूर के ऑफिस में 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल के लिए एक रोल के लिए ऑडिशन हो रहा है तो वह वहां पर पहुंची। इसके लिए वह सिलेक्ट भी हुई।

शुभांगी अत्रे को मशहूर सीरियल 'कस्तूरी' में भी देखा जा चुका है और आपको बता दें कि इसमें उन्हें लीड किरदार मिला था। इसी के अलावा उन्हें चिड़ियाघर और अधूरी कहानी हमारी जैसे शोज में देखा जा चुका है। इस वक्त वह 'भाभी जी घर पर है' सीरियल में नजर आ रही है। उन्हें उनके किरदार के लिए भी काफी अवार्ड मिल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X