भाबीजी घर पर हैं फेम डॅाक्टर Jeetu Gupta के 19 साल के बेटे का निधन, अस्पताल से दर्दनाक फोटो Viral
भाबीजी घर पर हैं शो के अभिनेता दीपेश भान के निधन के बाद एक और कलाकार को मौत के दुख का सामना करना पड़ा है। भाबीजी घर पर हैं शो में डॅा. गुप्ता का किरदार निभाने वाले जीतू गुप्ता के 19 साल के बेटे आयुष गुप्ता का निधन हो गया है। जीतू गुप्ता ने बुधवार, 28 सितंबर को अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने बेटे आयुष गुप्ता की पोस्ट करते हुए दिल दहला देने वाली खबर साझा की।
फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि नहीं रहा मेरा बाबू आयुष। मिली जानकारी अनुसार एक छोटे से संक्रमण के बाद उनके बेटे को वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन उनकी हालत गंभीर हो गई जिससे उनका असमय निधन हो गया।

कॉमेडियन सुनील पाल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर को साझा कर लिखा है कि वाली आरआईपी, भाभी जी घर के अभिनेता और मेरे भाई जीतू के गुप्ता के सुपुत्र आयुष (19 वर्ष) नहीं रहें। कुछ दिन पहले जीतू गुप्ता ने अपने बेटे की एक तस्वीर साझा की थी, जहां पर वह नलियों के बीच अस्पताल के बेड पर खराब अवस्था में दिख रहे हैं।
जीतू ने इस फोटो के साथ लिखा है कि बेटे आयुष के बारे में पोस्ट पढ़ने के बाद आप लोगों को लगातार कॅाल आ रहे हैं, लेकिन आप लोगों से अनुरोध है कि सिर्फ आशीर्वाद और भगवान से प्रार्थना करें, क्योंकि इस वक्त उसकी हालत गंभीर है। मैं बिल्कुल बात करने की हालत में नहीं हूं।


Click it and Unblock the Notifications












