अंगूरी भाभी को लोकसभा चुनाव के लिए मिल रही है लाखों की फीस, कहा लोग चक्कर काट रहे हैं

By Prachi Dixit

लोकसभा चुनाव 2019 का रंंग इन दिनों टीवी इंडस्ट्री पर छाया हुआ है। जहां हाल ही में तुझसे है राब्ता और भाभीजी घर पर हैं टीवी शो को चुनाव आयोग ने सरकार का प्रचार करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं अब एक बार फिर भाभीजी घर पर है चर्चा में है। इसकी वजह अंगूरी भाभी है।

अंगूरी भाभी ने एक वेबसाइट में इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। अंगूरी भाभी के किरदार में शुभांगी अत्रे ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। इसी लोकप्रियता का इस्तेमाल कई पार्टियां अपने चुनाव प्रचार के लिए करना चाहती हैं। शुभांगी ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा है कि इस वक्त उन्हें लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए बहुत सारे राजनीतिक दलों की तरफ से प्रस्ताव मिल रहे हैं।

bhabhiji ghar par hain

उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया है कि वह छह प्रस्ताव ठुकरा चुकी हैं। इसके बाद भी लोग उनके पीछे पड़े हैं। शुभांगी ने कहा कि वह कभी भी इस तरह के प्रचार का हिस्सा नहीं बनाना चाहती हैं। शुभांगी ने कहा है कि मैं कुछ नेताओं को फॅालो करती हूं।

लेकिन किसी के लिए प्रचार करना मुझे सही नहीं लगता है। शुभांगी ने ये भी कहा है कि प्रचार के लिए उन्हें काफी तगड़ी फीस भी दी जा रही है।

फिलहाल उन्होंने किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने का फैसला किया है। बहरहाल, यहां देखिए अब तक ये सभी टीवी के चेहरे राजनीति का चेहरा बन चुके हैं...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X