भाभीजी घर पर हैं के सेट पर हड़कंप, अनीता भाभी की हेयर ड्रेसर कोरोना पॉजिटिव, बड़ा खतरा , Details
कोरोना काल में शूटिंग करना भाभीजी घर पर हैं के मेकर्स के लिए खतरनाक साबित हुआ है। कुछ वीक पहले पूरी सावधानी के साथ भाभीजी घर पर हैं की शूटिंग शुरू हुई। सरकार के दिए गए सभी निर्देश का पालन सेट पर शूटिग के दौरान किया जा रहा था। लेकिन इसके बावजूद भाभीजी घर पर हैं कि अनीता भाभी यानी कि सौम्या टंडन की निजी हेयर ड्रेसर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
जिसके बाद से पूरे सेट पर डर का माहौल बिखरा हुआ है। टेली चक्कर के खबर अनुसार सौम्या टंडन को भी सेट पर नहीं आने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ खबर ये भी है कि सौम्या ने इस शो से अलविदा ले लिया है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन क्रू के एक सदस्य के कोरोना संक्रमित होने के कारण सेट पर हड़कंप जरूर मची है।

फिलहाल शो की शूटिंग बंद नहीं की गई है। खुद शो के निर्माता सेट पर पहुंचकर पूरे हालात का जायजा ले रहे हैं। यहां तक कि केवल जरूरत के हिसाब अनुसार ही लोग सेट पर मौजूद हैं। आपको बता दें कि कोरोना सावधानी को लेकर कुछ दिन पहले सौम्या टंडन ने अपनी आवाज उठाई थी।


Click it and Unblock the Notifications