भीख मांगोगे तुम लोग... शुभांगी अत्रे को लेकर शिल्पा शिंदे के बदले बोल, मीडिया के लिए बोले कड़वे शब्द...

Bhabhiji Ghar par hain

भाभी जी घर पर हैं टीवी शो इन दिनों जबरदस्त चर्चाओं में बना हुआ है। पहली बात तो शुभांगी अत्रे ने शो छोड़ दिया है, और पुरानी वाली भाभी जी यानी कि शिल्पा शिंदे ने शो में वापसी कर ली है। शिल्पा लगभग 10 साल के बाद शो में कमबैक कर रही हैं, लेकिन उनके आते ही जबरदस्त विवाद छिड़ गया है। शिल्पा शिंदे शुभांगी को लेकर कई बयान दे चुकी हैं कभी वह कहती हैं कि शो में उन्हें खुद का कुछ करना चाहिए था तो कभी वह उनके काम को कॉपी पेस्ट बोल देती हैं। शिल्पा अपने बयानों की वजह से जबरदस्त ट्रोल हुईं, लेकिन अब शिल्पा शिंदे ने एक वीडियो बनाया है जिसमें उन्होंने मीडिया को इसका जिम्मेदार ठहराया है। चलिए जानते हैं कि क्या कहती हैं शिल्पा शिंदे।

शुभांगी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं

शिल्पा कहती हैं कि मेरा रिएक्शन तभी भी वही था। शायद उसे उसका परफॉर्म करने के लिए कहते तो कुछ और हो जाता। कॉपी के लिए कह दिया तो वहीं गड़बड़ हो गई। उसने शो को 9 साल दिए हैं। उसकी मेहमन दिख रही है। उसे कोई रिप्लेस नहीं कर पाया। मैं हमेशा से कहती आई हूं कि शुभांगी बेतरीन एक्ट्रेस हैं। कॉमेडी करना जरा भी आसान नहीं होता है, लेकिन जब हमारी तुलना हुई तब मुझे कुछ चीजें खटकीं।

भीख मांगोगे आप लोग...

शिल्पा ने जर्नलिस्ट को भी जमकर सुनाई। उन्होंने कहा कि जो चीज आपकी रोजी रोटी है उस रोजी रोटी को आप बच्चों को खिलाते हो। आप किसी के साथ गंदा करके अपना परिवार चलाते हो। आपको शर्म आनी चाहिए। शिल्पा यहीं नहीं रुकीं वह आगे कहती हैं कि भीख मांगोगे आप लोग, मुझे बुरा बोलने पर मजबूर कर रहो हो। आपने एक वीडियो को एडिट करके गलत तरह से पेश किया है। कसम से जरा भी शर्म नहीं आती आप लोगों को। मैंने क्या बोला था और आपने क्या दिखाया मैंने कुछ भी निगेटिव नहीं बोला था।

More from Filmibeat

Read more about: bhabhiji ghar par hain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X