'भाबीजी घर पर है' फेम सौम्या टंडन का करीना के सांग पर गजब का डांस, दिखती हैं इतनी Hot

टीवी के लोकप्रिय शो भाबीजी घर पर हैं की अनीता भाभी इन दिनों अपने डांस और बोल्डनेस को लेकर छाई हुई हैं। अनीता भाभी यानी कि सौम्या टंडन ने करीना कपूर खान के सांग पर ऐसा जबरदस्त डांस किया, जिसे हर कोई देखता रह गया। सौम्या टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

वह अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के एंटरटेनमेंट के लिए कुछ ना कुछ फोटो या वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार भी अनीता भाभी ने अपनी खूबसूरती से लोगों का मन जीत लिया है। रील वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है। अनीता भाभी का रोल प्ले करने वालीं सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

Saumya Tandon

इस वीडियो में सौम्या टंडन ने करीना कपूर खान की लोकप्रिय फिल्म जब वी मेट के सांग आओगे जब तुम पर लाजवाब भाव चेहरे पर दिखा रही हैं। जिस पर सौम्या टंडन के फैंस भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। सौम्या टंडन के इस वीडियो में उनका लुक सिंपल ब्यूटी वाला है। सौम्या टंडन ने लिखा है कि मुंबई के इस मौसम में मेरा पसंदीदा सांग। उनके इस वीडियो पर भाबीजी घर पर हैं के तिवारी जी यानी कि रोहिताश्व गौड़ ने भी अमेजिंग लिख कर भाबीजी की तारीफ की है।

करीना कपूर खान की बहन बनीं सौम्या टंडन

करीना कपूर खान की बहन बनीं सौम्या टंडन

आपको याद दिला दें कि जब वी मेट में सौम्या टंडन ने भी एक खास भूमिका निभाई थी। सौम्या टंडन ने जब वी मेट में करीना कपूर खान की बहन की भूमिका निभाई थी। सौम्या का रोल छोटा था, लेकिन अनीता भाभी के किरदार में छा जाने के बाद लोगों की नजर जब वी मेट पर उनकी भूमिका पर भी गई थी।

सौम्या टंडन की खूबसूरती

सौम्या टंडन की खूबसूरती

सौम्या टंडन इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। पिछले साल 2020 में सौम्या टंडन ने भाभीजी घर पर हैं शो छोड़ दिया। जिसके बाद अनीता भाभी की भूमिका एक्ट्रेस नेहा पेंडसे निभा रही है। शो से बाहर आने के बाद भी सौम्या टंडन अनीता भाभी बनकर खबरों और सोशल मीडिया पर छाई हैं।

मॅाडल थीं सौम्या टंडन

मॅाडल थीं सौम्या टंडन

सौम्या टंडन ने अपने करियर की शुरुआत मॅाडलिंग से की थी। डांस इंडिया डांस के साथ ऐसा देश है मेरा जैसे कई शो किए हैं। वह अपने हॅाट फोटो और फिटनेस को लेकर भी काफी पसंद की जाती है। प्रेग्नेंसी के बाद सौम्या टंडन ने तेजी से फिटनेस पर ध्यान देकर अपना वजन कम किया था।

10 किलो वजन किया सौम्या टंडन ने कम

10 किलो वजन किया सौम्या टंडन ने कम

सौम्या टंडन ने प्रेग्नेंसी के दौरान योग किया। फिर से शेप में आने के लिए जिम जाना शुरू कर दिया था। मां बनने के बाद सौम्या टंडन अपना 9 से 10 किलो वजन कम कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सौम्या टंडन को कई बार बिग बॅास का प्रस्ताव मिला है। लेकिन वो इससे इंकार कर चुकी हैं।

1 मिलियन से अधिक फॅालोअर्स

1 मिलियन से अधिक फॅालोअर्स

सौम्या टंडन के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से अधिक फॅालोअर्स हैं। वो भाबीजी घर पर हैं से बाहर निकलने के बाद अपने परिवार पर फोकस कर रही हैं। काफी साल पहले सौम्या टंडन ने बॅायफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी कर ली थी। दोनों का 10 साल पुराना रिश्ता रहा है। शादी सौम्या ने बेहद निजी तरीके से की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X