भाभी जी घर पर हैं के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर,अनीता भाभी शो से बाहर !
Recommended Video

भाभी जी घर पर हैं हमेशा से ही कंट्रोवर्सी में रहा है। सबसे पहले इस शो से अंगूरी भाभी यानी कि शिल्पा शिंदे ने शो छोड़ दिया था। अब इस फेहरिस्त में अनीता भाभी की भूमिका निभाने वाली सौम्या टंडन का नाम भी शामिल होने जा रहा है।
एक वेबसाइट ने दावा किया है कि सौम्या जल्द ही इस शो को अलविदा कहकर बिग बॅास में एंट्री ले सकती हैं। फिलहाल वह 6 महीने के नोटिस पर काम कर रही हैं। मार्च में ही उन्होंने इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया था।

हालांकि सौम्या ने इस संबंध में ऐसा जवाब दिया है कि खराब तबीयत के कारण वह एक सप्ताह से शो में दिखाई नहीं दी। लेकिन अब उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी है। फिलहाल अभी भी सौम्या के शो छोड़ने पर सस्पेंस बरकरार है।
ऐसी खबर है कि सौम्या अगले महीने शो को अलविदा कहेंगी । इसकी जानकारी उन्होंने शो के प्रोडक्शन हाउस और एंड टीवी को दे दी है ।
सौम्या इस शो में करीब 3 साल से काम कर रही थीं और वो अनीता भाभी के नाम से घर-घर में फेमस हो गई थीं । अगर सौम्या शो छोड़ती है तो शो की टीम को उनके बदले किसी को कास्ट करना टीआरपी पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
बहरहाल,छोटे पर्दे 1 नहीं बल्कि कई सुपरस्टार ने शो की टीम से परेशान होकर या फिर कहानी में अचानक आए लीप के कारण शो को बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया।


Click it and Unblock the Notifications











