'भाभीजी घर पर हैं' के सेट पर मातम, चल बसे मनोज संतोषी, जरा सी बेपरवाही के कारण मौत

Manoj Santoshi Passes Away: टीवी कॉमेडी शोज जैसे 'भाभी जी घर पर हैं', 'हप्पू की उलटन-पलटन', 'जीजा जी छत पर हैं', 'मैडम मे आई कमइन' जैसे शो से सभी के चेहरे पर मुस्कान देने वाले लेखक मनोज संतोषी अब इस दुनिया में नहीं है। 23 मार्च की शाम को उन्होंने सिकंदराबाद के अस्पताल में आखिरी सांस ली। बता दें कि मनोज संतोषी के निधन की खबर को एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने कंफर्म किया है।
नहीं रहे मनोज संतोषी
बताया जा रहा है कि मनोज संतोषी लंबे समय से लिवर की बीमारी से ग्रसित थे, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने हिम्मत तोड़ दी। सोर्स की मानें तो उनका लिवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन वह कई दिक्कतों से जूझ रहे थे जिस वजह से उनका ट्रांसप्लांट नहीं हो पाया और उनका निधन हो गया। ऐसे में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अस्पताल पर आरोप लगाया है।
शिल्पा शिंदे ने लगाया अस्पताल पर आरोप
भाभी जी घर पर हैं शो में काम कर चुकीं शिल्पा शिंदे का कहना है कि मनोज संतोषी का निधन अस्पताल की लापरवाही की वजह से हुआ है। शिल्पा का कहना है कि मनोज संतोषी को बचाया जा सकता था, लेकिन अस्पताल की लापरवाही की वजह से उन्होंने मनोज संतोषी को खो दिया। एक्ट्रेस कहती हैं कि वह इस मामले पर जल्द ही बयान जारी करेंगी।
कविता कौशक ने किया था पोस्ट
आपको बता दें कि मनोज संतोषी लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। FIR शो का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस कविता कौशिक ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर कर मनोज संतोषी के जल्द ठीक होने की कामना की थी। साथ ही उन्होंने फैन्स से भी अपील की थी कि वह मनोज संतोषी के लिए प्रार्थना करें। अपने इस पोस्ट में कविता ने कैप्शन में लिखा कि- प्रोड्यूसर बिनैफर कोहली और शिल्पा शिंदे उनके इस कठिन समय में उनका साथ दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











