Bhabhi Ji Ghar Per Hain के सेट पर बेहोश हुए विभूति नारायण मिश्रा, अस्पताल में किया गया भर्ती

Aasif Sheikh

Bhabhi Ji Ghar Per Hain Aasif Sheikh collapse : टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं (Bhabhi Ji Ghar Per Hain) हर एक का पसंदीदा शो है। शो के सभी किरदार दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। खासतौर पर विभूति नारायण मिश्रा का अंदाज लोगों को पसंद आता है, लेकिन फिलहाल तो भाभी जी घर पर हैं के सेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया है जा रहा है कि विभूति नारायण मिश्रा उर्फ आसिफ शेख (Aasif Sheikh) अचानक ही सेट पर बेहोश हो गए हैं। जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सेट पर अचानक बेहोश हुए आसिफ
जूम की रिपोर्ट के मुताबिक सेट पर लड़ाई झगड़े का सीन चल रहा था। इस सीन में आसिफ शेख (Aasif Sheikh) भी थे, लेकिन उन्हें उनकी तबियत ठीक नहीं लगी इतने में ही वह अचानक ही शूटिंग के दौरान बेहोश हो गए। वहां जो कुछ भी ट्रीटमेंट देना चाहिए था दिया गया उसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल तो उनकी हेल्थ को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन पूरी टीम ही प्रार्थना कर रही है कि आसिफ शेख ठीक हों।

कई फिल्मों में काम कर चुके हैं आसिफ
आपको बता दें कि विभूति नारायण मिश्रा का करिदार निभाने वाले आसिफ शेख (Aasif Sheikh) की उम्र 60 साल है। वह लंबे समय से इस शो का हिस्सा हैं। लगभग 30 साल से ज्यादा वह इडंस्ट्री में काम कर चुके हैं। आसिफ शेख कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। जैसे करण अर्जुन, औजार, हसीना मान जाएगी, प्यार किया तो डरना क्या। इसके अलावा वह कई टीवी सीरियल का भी हिस्सा रह चुके हैं। फिलहाल तो 'भाभी जी घर पर हैं' से अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: aasif sheikh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X