'भाबीजी घर पर हैं' के 'मलखान' दीपेश भान की मौत से बुरी तरह टूटी पत्नी, 1 साल का बच्चा, लाखों का लोन !
भाबीजी घर पर हैं फेम दीपेश भान के निधन ने सभी को चौंका दिया है। हर कोई यह सोचकर हैरान है कि आखिर जिम जाने वाले इतना फिट इंसान कैसे मौत के मुंह में जा सकता है। दीपेश भान के निधन से सबसे बड़ा झटका किसी को लगा है तो वह उनका परिवार है। खासकर उनकी पत्नी और बेटा। दीपेश भान का बेटा केवल एक साल का है। कुछ साल पहले ही दीपेश भान की शादी हुई थी। दीपेश भान के निधन से उनकी पत्नी को गहरा झटका लगा है। इसके साथ ही आर्थिक परेशानी का पहाड़ भी उनके सिर पर टूटा है।
Recommended Video

इसका आंखों देखी हाल भीबी जी घर पर हैं कि पुरानी गौरी मेम सौम्या टंडन ने बताया है। दीपेश भान के निधन की जानकारी मिलने के 5 घंटे के भीतर ही सौम्या वहां पहुंच गईं। सौम्या टंडन ने कहा है कि जो हाल मैंने उनकी पत्नी का देखा है, उसका जिक्र मैं बयां नहीं कर सकती हूं। दीपेश भान की शादी साल 2019 में हुई थी। सौम्या टंडन ने कहा कि दीपेश की पत्नी अपने होश में नहीं हैं। उनकी पत्नी और बेटे का रोकर बुरा हाल है। सौम्या ने कहा कि 4 साल पहले दीपेश की शादी हुई। उनके बेटा अभी केवल 18 महीने का है। उनके परिवार को इस तरह देखना बेहद भावुक समय है।

पत्नी और बेटे के साथ लोन भी छोड़ गए
मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आ रहा है कि दीपेश भान अपने पीछे पत्नी और बेटे के साथ लोन भी छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि दीपेश ने कुछ समय पहले मुंबई में घर खरीदा था। जिसका लाखों का होम लोन बकाया पड़ा हुआ है। दीपेश की पत्नी भी कोई नौकरी नहीं करती हैं। ऐसे में दीपेश के परिवार के सामने आर्थिक दिक्कत लगातार बनी हुई है।

निधन की वजन ब्रेन हेमरेज
बता दें कि दीपेश भान के निधन की वजन ब्रेन हेमरेज बताई जा रही है। क्रिकेट खेलने के दौरान वह जमीन पर गिर पड़े। वहां पर मौजूद लोगों ने दीपेश को उठाने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। अस्पताल में ले जाने के दौरान दीपेश को मृत बता दिया गया। भाबीजी घर पर हैं में मलखान की भूमिका से दीपेश भान को लोकप्रियता मिली। 2005 में वह मुंबई आए थे।

दीपेश भान ने कॅामेडी से चलाया था जादू
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म फालतू उटपटांग चटपटी कहानी में उन्हें काम मिला। टीवी पर उनका जलवा दिखा। भाबी जी घऱ पर हैं के अलावा दीपेश ने कॉमेडी का किंग कौन, कॉमेडी क्लब, भूत वाला, एफआईआर समेत कई टीवी शो में दिखाई दे चुके हैं। दीपेश पिछले साल पिता बने हैं।

जनवरी 2021 में दीपेश के बेटे का जन्म
जनवरी 2021 में दीपेश के बेटे का जन्म हुआ था। बेटे और पत्नी के साथ वह इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर करते रहते थे। साथ ही कॉमेडी रील वीडियो भी बनाया करते थे। निधन से पहले भी वह फैंस को अपने इस आखिरी कॉमेडी वीडियो से हंसाते हुए चले गए।


Click it and Unblock the Notifications











