सही पकड़े हैं - आपकी अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे को मिल गया है बिग बॉस 14 का न्योता
भाभी जी घर पर हैं, फैन्स के फेवरिट धारावाहिकों में से एक है और इसकी किरदार अंगूरी भाभी तो घर घर में चर्चित हैं। अब आपकी अंगूरी भाभी यानि कि शुभांगी अत्रे को बिग बॉस के घर में बंद होने का ऑफर मिला है।
Recommended Video
ये खबर कंफर्म करते हुए शुभांगी ने बताया कि उनके पास बिग बॉस 14 का ऑफर आया था लेकिन फिलहाल वो बिग बॉस नहीं कर सकती।

शुभांगी ने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया है क्योंकि वो फिलहाल अपने शो भाभी जी घर पर हैं और अपने किरदार अंगूरी भाभी के ज़रिए फैन्स को इंटरटेन करना चाहती हैं। वो फैन्स को दुखी नहीं कर सकती।
इतना ही नहीं, शुभांगी का कहना है कि वो बिग बॉस के घर जितनी लड़ाई झगड़ा करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है इसलिए उन्होंने बिग बॉस का ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया।
दिलचस्प है कि भाभी जी घर पर हैं कि पहली अंगूरी भाभी यानि कि शिल्पा शिंदे भी बिग बॉस में भाग ले चुकी हैं। उन्हें अंगूरी भाभी के किरदार से निकाल दिया गया था जिसके बाद उन्होंने बिग बॉस में आकर अपनी सारी बात रखी थी।
वैसे आपको बता देते हैं कि बिग बॉस के बाकी विजेता आजकल कर क्या रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications












