..................... Bhabhi ji ghar par hain actor Deepesh Bhan prayer meet video Shubhangi Atre cried lot । दीपेश भान प्रार्थना सभा वीडियो शुंभागी अत्रे बुरी तरह रोने लगीं - Hindi Filmibeat

Video 'मलखान' दीपेश भान की प्रार्थना सभा, फूट-फूटकर रोने लगीं 'अंगूरी भाभी' शुंभागी अत्रे

By Filmibeat Desk

भाबीजी घर पर हैं के मलखान यानी कि दीपेश भान का निधन उनके परिवार के साथ शो की पूरी कास्ट के लिए बड़ा झटका है। एक तरफ जहां दीपेश भान की पत्नी पूरी तरह से टूट चुकी हैं। तो वहीं पर भाबीजी घर पर हैं की पूरी कास्ट के लिए भी दीपेश भान का निधन दर्दनाक रहा है। दीपेश भान के निधन के बाद उनके लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ।

जहां पर भाबीजी घर है की पूरी कास्ट और टीम मौजूद थी। इसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने पर ऐसा मालूम हुआ कि ऐसा कोई नहीं था, जिसकी आंख में आंसू नहीं हो। दीपेश भान की इस शोक सभा का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जहां पर अंगूरी भाभी यानी कि शुभांगी अत्रे फूटकर रोने लगीं।

Deepesh Bhan

दीपेश भान की शोक सभा में कीकू शारदा, विदिशा श्रीवास्तव, निर्मल सोनी के साथ भाबीजी घर पर हैं के सभी कलाकार और पूरी टीम नजर आयी। इस शोक सभा में पीछे शांति भजन भी सुनाई दे रहा है। दीपेश की फोटो के सामने जैसे ही शुभांगी अत्रे आती है वह फूल चढ़ाते हुए फफक कर रो पड़ती हैं। सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने यह वीडियो पोस्ट किया है।

भाबीजी घर पर हैं की कास्ट हुई भावुक

भाबीजी घर पर हैं की कास्ट हुई भावुक

इसके बाद वह किसी तरह खुद को संभाल कर वहां से निकस जाती हैं। दीपेश के को-स्टार रोहिताश गौर भी भावुक मन से दीपेश भान की तस्वीर पर फूल चढ़ाते हैं। आपको बता दें कि दीपेश भान का निधन क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ। रिपोर्ट अनुसार दीपेश भान शनिवार की सुबह क्रिकेट खेलने गए। जहां पर अचानक चक्कर आने पर वह गिर पड़े।

दीपेश की नाक से खून

दीपेश की नाक से खून

दीपेश की नाक से खून आने लगा। फिर उन्हें उठाने की कोशिश की गई।. उनके होश में नहीं आता हुआ देखकर तुरंत दीपेश को अस्पताल लाया गया। बता दें कि दीपेश भान की शादी साल 2019 में हुई थी। दीपेश के निधन का सबसे गहरा सदमा उनकी पत्नी को लगा है।

दीपेश का 18 साल का बेटा

दीपेश का 18 साल का बेटा

भाबीजी घर पर हैं में मलखान की भूमिका से दीपेश भान को लोकप्रियता मिली। 2005 में वह मुंबई आए थे। दीपेश का 18 साल का बेटा भी है। यह भी बताया जा रहा कि वह लाखों का लोन चुकाने की जिम्मेदारी भी छोड़ कर गए हैं। दीपेश की पत्नी नौकरी नहीं करती हैं। ऐसे में उनके सामने आर्थिक समस्या भी मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X