12 साल बाद सलमान खान और इस सुपरस्टार का भारत कमबैक,बिग सरप्राइज
रेस 3 के बाद सलमान खान की भारत मल्टी टास्क फिल्म बनने जा रही है। अली अब्बास जफर की इस फिल्म में सुनील ग्रोवर के बाद अब भाभीजी घर पर हैं के विभूति नारायण मिश्रा की एंट्री होने जा रही है।

जी हां, विभूति नारायण यानी कि आसिफ शेख सलमान की भारत में एक प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। आसिफ इससे पहले सलमान की करण अर्जून,प्यार किया तो डरना क्या,शादी करके फस गया जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।
यह सलमान के साथ आसिफ की 7 वीं फिल्म होगी। दोनों एक साथ 12 साल बाद काम करने जा रहे हैं। आसिफ ने इस बारे में कहा कि मैं इस फिल्म में सलमान की बहन के पति की भूमिका निभा रहा हूं।
जहां पर मेरे किरदार की खूबी वन लाइनर बोलना है। मैं अली अब्बास जफर और सलमान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।
मैं अपने किरदार को लेकर अली से और भी बात करूंगा ताकि उसे दिलचस्प बना सकूं। सलमान खान को मैं मैंने प्यार किया के समय से जानता हूं। वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं।
अक्षय कुमार की गोल्ड से पहले , मौनी रॅाय की ये तस्वीरें मचा देंगी तूफान Alert
आज भी वह वैसे ही हैं जैसे वह पहले थे। उनमें अपने दोस्तों के लिए किसी भी तरह का बदलाव नहीं आया है।मैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।
बहरहाल,यहां देखिए 90 के दशक के सुपरस्टार की वायरल तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications













