भाभीजी घर पर हैं: अंगूरी और अनीता भाभी को टक्कर देने आई ये भाभियां
एंड टीवी के मशहूर शो भाभी जी घर पर हैं में जल्द ही दर्शक कुछ नयी भाभियों से रूबरू होने वाले है।
एंड टीवी के मशहूर शो भाभी जी घर पर हैं में जल्द ही दर्शक कुछ नयी भाभियों से रूबरू होने वाले है। जो शो को और भी दिलचस्प बना देगा। बता दें, जल्द ही शो में सभी पुरुष किरदार महिलाओं का वेश धरकर दर्शको का मनोरजंन करते
हुए दिखाई देगें
दरअसल आने वाले एपिसोड मे दर्शक देखेगें कि शो के सभी मनमोहन तिवारी, विभूति मिश्रा, हप्पू सिंह समेत सारे पुरुष किरदार महिलाओं के वेश में नजर आने वाले हैं।

इसके पीछे की वजह यह ये है कि, जेल से एक कैदी छूटने वाला है,उसने सभी मुहल्ले वालो को धमकी दी है, कि अगर उसे मुहल्ले में कोई भी आदमी दिख जाएगा तो वह उसे गोली मार देगा। जिसके डर से मोहल्ले के सभी पुरुष महिलाओं का रूप धारण कर लेते हैं।
(टीवी के सुपरस्टार....क्यों बनना चाहते हैं बॉलीवुड के फ्लॉप स्टार?)
इस शो के एपिसोड में तिवारी जी ऑरेंज कलर्स के घाघरा में नजर आएंगे। यही नहीं शो में सब्जी वाला भी महिला ड्रेस पहनने वाला है। वहीं विभूति जी लाल कलर्स के राजस्थानी स्टाइल घाघरा-चोली पहने नज़र आते हैं।
'भाभीजी घर पर हैं' में यह ट्रैक अगले हफ़्ते से दिखाया जायेगा। वैसे कुछ भी कहिए औरतों के कपड़ों में 'भाभीजी घर पर हैं' के सारे पुरुष किरदार काफी अच्छे लग रहे हैं।
गौरतलब है कि 'भाभीजी घर पर है' एक कॉमेडी शो है जो दो पड़ोसियों की नोक-छोंक पर आधारित है। इस शो में दोनों पड़ोसी विभूति और तिवारीजी एक दूसरे की बीवियों पर लाइन मारते है और हर वक्त घर के दरवाजे पर दस्तक देकर
पहुंच जाते हैं कि भाभीजी घर पर हैं ।
खैर अब शो में सभी मर्दों को औरतों के भेष में देख भाभी जी क्या रिएक्शन देतीं हैं ये देखना काफी दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications