बेहद प्रोमो : जेनिफर का हॉट अवतार, क्या है कुशाल के गुस्से की वजह?
बेहद के सीजन 2 प्रोमो में जेनिफर काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। वहीं इसमें कुशाल काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। गुस्से में कुशाल चीजें तोड़ते फोड़ते दिख रहे हैं।
हाल ही में हॉट फोटोशूट के बाद मीडिया में छाए रहने के बाद अभिनेत्री जेनिफर विंगेट फिर से चर्चाओं में हैं। चर्चा की वजह है बेहद के सीजन 2 का प्रोमो। इस प्रोमो में जेनिफर का हॉट अवतार देखने को मिल रहा है।
प्रोमो में इस सीजन की थीम का एक अंदाजा मिल रहा है। वहीं इसमें जेनिफर काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। वहीं इसमें कुशाल काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। गुस्से में कुशाल चीजें तोड़ते फोड़ते दिख रहे हैं।
I'll take that pain , jus to give you that pain ...... #beyhadh season 2 #pain#love#revenge #series
A post shared by Kushal Tandon (@therealkushaltandon) on
प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि कुशाल का ये गुस्सा जेनिफर के लिए है। वहीं फैंस के लिए ये सस्पेंस काफी एक्साइटिंग है कि कुशाल और जेनिफर के बीच इस नफरत की वजह क्या है और इसका अंजाम क्या होगा।
इस प्रोमो को कुशाल ने अपने सोशल एकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया। जहां एक तरफ फैंस इस सीजना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं प्रोमो में जेनिफर का बोल्ड अंदाज लोगो को खासा पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











