तो अब इनके साथ बिज़ी हैं जेनिफर विंगेट..!
करण सिंह ग्रोवर की दूसरी पत्नी को किसी से हो गयी है बेइंतहा मोहब्बत..जिसके प्यार में वह सब कुछ भुला बैठी है आप भी जानिये जेनिफर विंगेट के नये प्यार को..
करण सिंह ग्रोवर की दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट को एक बार फिर से हो गया है प्यार, और ये प्यार हुआ है उन्हें बेहद से सेट पर। अरे कुशाल और जेनिफ़र के बीच कोई खिचड़ी नहीं पक रही है बल्कि जेनिफर की जिंदगी में कोई और है।
बिना देर किये आपको बता दें कि जेनिफर का नया प्यार कोई और नहीं बल्कि उनके सेट पर मौजूद एक नन्हा सा और प्यारा सा डॉगी है।जिसके प्यार में जेनिफर पागल हो चुकी है।
इतना ही नही जेनिफर आये दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने डॉगी के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर कर रहीं हैं ।

खबर के मुताबिक इन दिनों वह उसका पूरा ख्याल रख रही हैं और शूटिंग के दौरान जब भी उन्हें ब्रेक मिलता है। वह उसके साथ खूब एंजॉय करती हैं।
गौरतलब है कि,कुछ ही दिन पहले मीडिया में जेनिफर और उनके दोस्त से अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, हालंकि जेनिफर खुद को सिंगल बताते हुए सभी खबरों का खंडन कर दिया।
करण से अलगाव के बाद जेनिफर काफी दुखी थी लेकिन वह करण से दोस्ती बरकरार रखन चाहती है ये बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कही।
फ़िलहाल जेनिफर इन दिनों सोनी के शो 'बेहद' में कुशाल टंडन के अपोजिट माया की भूमिका में नजर आ रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications












