बेहद 2 से पहले जेनिफर विंगेट की ये तस्वीरें हुईं वायरल, फैंस ने कहा इतनी सेक्सी
बेपनाह के बंद होने के बाद जेनिफर विंगेट के फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब और कैसे उनकी जोया की वापसी होने वाली है। हालांकि फैंस के लिए खुश खबरी ये है कि बेपनाह नहीं लेकिन बेहद 2 के जरिए जेनिफर एक बार फिर से ग्रे सेड भूमिका निभाते हुए टीवी पर दिखाई देने वाली हैं।
फिलहाल इन दिनों कई टीवी स्टार्स वेकेशन का आनंद लेने में बिजी हैं। इस फेहरिस्त में जेनिफर का नाम भी शामिल है। हाल ही में जेनिफर ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी इन सभी तस्वीरों को फैंस ने वायरल कर दिया है।

इन तस्वीरों में वह अपने खास दोस्तों के साथ गोवा में मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। कभी आंखों पर काला चश्मा लगाकर तो कभी अलग तरह के पोज देकर।
जेनिफर फुल मस्ती के टशन में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले जेनिफर ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसे देखते ही फैंस कभी सेक्सी तो कभी बोल्ड जैसे कमेंट दे रहे हैं। आपको बता दें कि जेनिफर अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके पोस्ट करते ही तस्वीरों को वायरल होने में समय नहीं लगता है। चलिए फिर इंतजार किस बात का देखते हैं जेनिफर की तस्वीरों की एक झलक
यहां देखिए तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











