बेहद 2 की माया जेनिफर विगेंट की होगी खतरनाक वापसी, फैंस के लिए सरप्राइज !
बेपनाह के बाद जहां फैंस जेनिफर विगेंट और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी को एक बार फिर से देखने का इंतजार कर हैं। वहीं इस बीच खबर मिली है कि जेनिफर का कमबैक होने जा रहा है। हालांकि वह इस बार जोया नहीं बल्कि माया की भूमिका में खतरनाक वापसी के लिए तैयार हैं।
जी हां, अपने अब तक के करियर में पहली बार जेनिफर ने स्क्रीन पर ग्रे सेड भूमिका निभाई। बेहद में माया के किरदार से उन्होंने सभी को चौंका दिया। एक बार फिर से जेनिफर माया बनकर बेहद 2 के साथ वापसी कर रही हैं। इस बात का खुलासा शो के निर्माता प्रतीक ने किया है।

एक वेबसाइट से हुई खास बातचीत में प्रतीक ने कहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो नया सीजन अक्टूबर या नवंबर से शुरू करेंगे। क्या माया फिर से दिखाई देंगी। इस सवाल के जवाब में प्रतीक ने कहा कि माया के किरदार के लिए जेनिफर विगेंट एक दम परफेक्ट हैं।
उनको इस शो से कोई भी रिप्लेस नहीं कर सकता है। प्रतीक ने इस तरफ इशारा किया कि वह बेहद 2 को लेकर फिर से जेनिफर को इस शो से जोड़ने की कवायद में लगे हुए हैं। खबर ये भी है कि जेनिफर के साथ इस बार हर्षद चोपड़ा दिखाई दे सकते हैं।
बहरहाल, यहां देखिए जेनिफर की वायरल तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











