बेहद 2 स्टार शिविन नारंग गंभीर रूप से घायल, दो दिनों से अस्पताल में भर्ती- फैंस परेशान
'बेहद 2' फेम टीवी एक्टर शिविन नारंग को 3 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों की मानें तो शिविन शीशे के टेबल पर गिर गए थे, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। फिलहाल उनकी जांच चल रही है। कोरोना की वजह से अस्पताल में काफी नियम हैं और शिविन की फैमिली भी उनके साथ वहां नहीं रह सकती। हालांकि शिविन की हालत पहले से बेहतर है।
शिविन के अस्पताल जाने की खबर से उनके फैंस काफी परेशान और सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य में सुधार की कामना कर रहे हैं। शिविन अपने टीवी शो की वजह से काफी पॉपुलर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शिविन गलती से अपने घर में शीशे के टेबल पर गिए गए थे। जिसकी वजह से उनके बाएं हाथ में काफी चोट आई। एक्टर से जुड़े सूत्र ने बताया कि- जब शिविन गिरे तो ग्लास टेबल के टुकड़े हो गए थे। शिविन को बुरी तरह चोट लगी। उनका काफी सारा खून निकल गया था। जिसके बाद शिविन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी शिविन को डिस्चार्ज नहीं किया गया है। उनकी चोट काफी अंदर तक है, जिसकी अभी जांच होनी बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications