राखी सावंत ने पति आदिल खान पर लगाया गहने और लाखों चोरी करने का आरोप, बोलीं- उस लड़की के साथ

Rakhi Sawant- Adil Khan:राखी सावंत की निजी जिंदगी में तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिग बॅास फेम राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी पर दूसरी महिला के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। राखी सावंत इस पूरे मामले को लेकर पुलिस स्टेशन भी पहुंच चुकी हैं। लेकिन क्या उन्होंने एफआईआर दाखिल करवाई है या नहीं, इस पर अभी भी सवाल बना हुआ है।
इस बीत राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रोते हुए बोल रही हैं कि जिस लड़की के साथ अफेयर था मैंने उसे फोन किया। मैंने उससे पूछा कि शादीशुदा लड़के के साथ अफेयर करते हुए शर्म नहीं आयी तो उस लड़की ने कहा कि मेरा दिल आ गया है। राखी ने एक और वीडियो में आदिल के साथ अपनी शादी को खत्म करने की भी घोषणा कर दी।
इसके साथ राखी ने आदिल पर 1 करोड़ हथियाने और घर का सामान चोरी करने का भी आरोप लगाया है। वाहिद अली यू ट्यूबर से बातचीत में राखी सावंत ने कहा है कि तनु चंदेल के साथ आदिल का अफेयर है। बिग बॅास मराठी में जाने के दौरान राखी ने आदिल को 10 लाख कैश दिए थे। यह पैसे राखी ने अपनी मां के इलाज के लिए दिए थे। लेकिन आदिल ने वो पैसे इलाज के बजाए खुद के पास रख लिए। राखी ने यह भी कहा है कि आदिल ने उनके 4 लाख और सोने के गहने भी चुराकर भागे हैं। राखी ने बताया कि तनु के साथ आदिल के शारीरिक संबंध भी हैं।
साथ ही तनु उनके घर भी आई हैं। राखी ने यह भी कहा है कि आदिल ने इससे पहले एक रशियन महिला को भी शादी का झांसा दिया है। इस बीच राखी और आदिल का एक वीडियो भी सामने आया। जहां पर उदास राखी को खाना खिलाते हुए आदिल नजर आ रहे हैं। राखी सावंत की रियल जिंदगी में जारी यह हलचल फैंस के लिए आगे भी जारी रह सकती है।
सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने राखी और आदिल का यह वीडियो अपलोड किया है।


Click it and Unblock the Notifications