..................... Between coronavirus Mouni roy goa wedding with boyfriend on 27 January date here read।कोरोना वायरस के बीच गोवा में मौनी रॅाय की शादी ब्वॅायफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी पढ़िए डिटेल - Hindi Filmibeat

कोरोना के बीच 13 दिन बाद मौनी रॅाय की शादी, गोवा में बड़ा होटल, ब्वॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे, डिटेल

साल 2022 में एक्ट्रेस मौनी रॅाय शादी कर रही हैं। ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है कि मौनी रॅाय इसी महीने के अंत में शादी करने की प्लानिंग पूरी कर चुकी हैं। गोवा में मोनी रॅाय अपने परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी करेंगी। छोटे पर्दे की नागिन यानी कि एक्ट्रेस मौनी रॅाय 15 दिन बाद 27 जनवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी करने जा रही हैं।

मौनी रॅाय ने अपने निजी रिश्ते को हमेशा से ही सीक्रेट रखा है। ऐसे में मौनी रॉय किससे और कब शादी करेंगी इसी चर्चा उनके फैंस के बीच शुरू हो गई है। खबरों के अनुसार मौनी रॅाय ने अपनी शादी की पूरी तैयारी कर ली है।

Mouni Roy

वेन्यू से लेकर मेहमान और कोरोना की सावधानी को देखते हुए मौनी रॅाय ने अपनी शादी की पूरी तैयारी कर ली है। हाल ही में मौनी रॅाय की कजिन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मौनी रॅाय इसी साल 2022 में शादी करेंगी। पहले मौनी रॅाय दुबई में शादी करने जा रही थी।

मौनी रॅाय की गोवा में शादी

मौनी रॅाय की गोवा में शादी

लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने शादी के प्लान में बदलाव किया और गोवा में एक आलीशान शादी कर रही हैं जो कि पूरी तरह से मीडिया के कैमरे से दूर होगी। मिली जानकारी अनुसार मौनी रॅाय गोवा में एक फाइव स्टार रिजॉर्टबुक किया गया और मेहमानों को भी शादी में आने का बुलावा यानी की शादी कार्ड मिल चुका है।

शादी में कोरोना की सावधानी

शादी में कोरोना की सावधानी

कोरोना के बढ़ते हुए मामले के बीच मौनी रॅाय पूरी सावधानी और कोविड के खतरे से दूर शादी को पूरा करने की प्लानिंग में हैं। जिसके लिए सभी मेहमानों का कोविड टेस्ट भी किया जा सकता है ताकि किसी तरह का कोई रिस्क ना हो।

27 जनवरी को मौनी रॅाय की शादी

27 जनवरी को मौनी रॅाय की शादी

साथ ही सारे मेहमानों के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी साथ लेकर आना जरूरी है। 27 जनवरी को शादी होने के बाद 28 जनवरी को एक बड़ी डांस पार्टी का आयोजन भी मौनी रॉय ने किया है। बताया जा रहा है कि टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे एकता कपूर, करण जौहर, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ ब्रह्मास्त्र फिल्म की टीम भी मौनी रॅाय की शादी का हिस्सा बन सकती है।

मौनी रॅाय की आगामी बड़ी फिल्म ब्रह्मास्त्र

मौनी रॅाय की आगामी बड़ी फिल्म ब्रह्मास्त्र

आपको बता दें कि मौनी रॅाय की आगामी बड़ी फिल्म ब्रह्मास्त्र हैं। जहां पर वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आयेंगी। अक्षय कुमार की गोल्ड के बाद मौनी रॅाय के लिए ब्रह्मास्त्र करियर की बड़ी फिल्म साबित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X