बेताल रिव्यू - भूत से डर नहीं लगता साहब, अब शाहरूख की वेब सीरीज़ से डर लगता है!
रेटिंग 1.5
स्टारकास्ट - विनीत कुमार, अहाना कुमरा, सुचित्रा पिल्लई
प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
प्रोडक्शन - रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट, एस के ग्लोबल इंटरटेनमेंट
शाहरूख खान का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट अब वेब सीरीज़ के मैदान में उतर चुका है। बार्ड ऑफ ब्लड के बाद नेटफ्लिक्स पर शाहरूख खान की कंपनी की दूसरी वेब सीरीज़ बेताल रिलीज़ कर दी गई है।
जितना छोटा नाम है उतना ही छोटा आपको इस वेब सीरीज़ में रूचि आएगी। वहीं नाम के अनुरूप ये वेब सीरीज़ इतनी बेताली है कि आप इसका ओर छोर पकड़ते रह जाएंगे।

Zombies पर सैफ अली खान स्टारर गो गोआ गॉन ने दर्शकों के दिल में ऐसी जगह बनाई थी कि अभी तक उसे कोई तोड़ नहीं पाया है। और बेताल की बिना सिर पैर की कहानी से ऐसी कोई उम्मीद रखना भी बेमानी है।
सीरीज़ की स्टारकास्ट दमदार है। विनीत कुमार और अहाना कुमरा जैसे सितारों को पैट्रिक ग्राहम जैसे निर्देशक कैसे बर्बाद करते हैं ये हम आपको पूरे विस्तार से समझाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications