2018 Best जोड़ियां: कभी ब्रेकअप तो कभी बेपनाह प्यार, कौन है आपकी फेवरेट जोड़ी नंबर 1
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के रील कपल हो या फिर रियल लाइफ कपल। सोशल मीडिया के जरिए फैंस अपने पसंदीदा जोड़ी के हमेशा करीब बने रहते हैं। साल 2018 में ऐसे कई रील लाइफ कपल हैं जिन्हें फैंस से बेपनाह प्यार मिला।
आलम तो यह रहा कि कई फैंस ने अपना प्यार जाहिर करने के लिए सड़कों पर बैनर तक लगाने में पीछे नहीं हटे हैं।। बीते कई साल से टीवी पर इशिता-रमन, प्रज्ञा-अभि की जोड़ी ने राज किया।

लेकिन इस साल कई पुरानी और नई जोड़ी ने मिलकर फैंस को अपना दीवाना बना दिया। इस साल कई ऐसे टीवी शो लांच हुए जिसने आते ही फैंस के दिल में एक खास जगह बना ली।
यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस बार इन सभी कपल में कोई नंबर 2 या नंबर 3 नहीं है। फैंस के प्यार ने सभी को नंबर 1 पर जमा कर रखा है। यहां देखिए टीवी की सुपरहिट रोमांटिक जोड़ियां। इनमें से आपकी फेवरेट जोड़ी कौन सी है...


Click it and Unblock the Notifications