फैंस ने किया जमकर हंगामा, बेपनाह 2 से हर्षद चोपड़ा - जेनिफर विगेंट का कमबैक !
हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट के शो बेपनाह को बंद हुआ तीन महीने का समय बीत चुका है। फैंस के दिल में अभी भी बेपनाह का प्यार बरकरार है। नवंबर में यह शो ऑफ एयर हो गया।
खबर थी कि फैंस की मांग पर इसे ऑनलाइन प्रसारित किया जाएगा। जेनिफर और हर्षद इसके लिए राजी नहीं हुए। इसके चलते टीआरपी में कमतर होने के कारण चैनल और मेकर्स ने शो को खत्म करने का फैसला लिया।

ये खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूटा। जहां पर बेपनाह 2 को लाने की मांग तेज हो गई। एक बार फिर से फैंस ने मेकर्स और चैनल से शो के नए सीजन की मांग की है।
हैशटेग 'DontEndBepannaah और AduraAlvida के बाद अब#WeDemandJenshad से कई सारे ट्विट किए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











