..................... Bengali TV actress Moumita saha found dear in her room, reports confirm suicide attempt - Hindi Filmibeat

पंखे से लटकता मिला टीवी एक्ट्रेस का शव, फिल्मों में मौका ना मिलने पर किया सुसाइड

ग्लैमर जगत को अचानक किसी की नज़र लग गई है। जहां, एक के बाद एक लोगों के निधन की खबरों से हर कोई स्तब्ध है। आज बंगाली इंडस्ट्री को एक उभरती हुई टीवी स्टार सदमे में डाल गईं।

23 साल की मौमिता साहा, बंगाली टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम थीं। शनिवार शाम को उनका शव, उनके कमरे में पंखे से लटकता मिला। ज़िंदगी की उलझनों से हारते हुए मौमिता ने मौत को गले लगा लिया।

bengali-tv-actress-moumita-saha-found-dear-her-room-reports-confirm-suicide-attempt

उनके कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मौमिता अपने फ्लैट में अकेले रहती थीं। पुलिस ने दरवाज़ा तोड़कर उनका शव सीलिंग से उतारा। उनके पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर इस बारे में जानकारी दी।

मौमिता के मौत के बाद बंगाली टीवी इंडस्ट्री स्तब्ध है और पुलिस को जांच का आदेश दिया गया है। माना जा रहा है कि उनके इस कदम के पीछे डिप्रेशन एक कारण हो सकता है। इस बारे में जानकारी उनके मकान मालिक ने दी, जब मौमिता ने कल दोपहर से एक बार भी दरवाज़ा नहीं खोला।

उनके आखिरी फेसबुक पोस्ट से झलकता है कि वो डिप्रेशन में थीं। वहीं पुलिस उनकी आखिरी कॉल डीटेल निकाल रही है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाना चाहती थीं पर उन्हें कोई मौका नहीं मिल रहा था।

हाल ही में अभिनय जगत के कई सितारे हमें छोड़ कर चले गए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X