अचानक बीच सड़क पर 3 स्टार्स ने की ऐसी हरकत ,हो गया ट्रैफिक जाम VIDEO
इन दिनों सड़क पर खड़ें होकर डांस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस फेहरिस्त में एक के बाद एक कई स्टार शामिल होते जा रहे हैं। लेकिन हाल ही में इस लिस्ट में एक साथ 3 स्टार ने एंट्री की है।
जी हां, बिग बॅास सीजन 9 से लोकप्रिय हुए सुयश राय इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो बॅाब मारले को लेकर चर्चा में हैं। जहां पर वह टीवी के दो लोकप्रिय स्टार दिव्या अग्रवाल और बेनफशा सूनावाला के साथ सेक्सी डांस कर रहे हैं।

लेकिन हाल ही में यह पूरी टीम दिल्ली पहुंची। जहां पर बीच सड़क पर उतरकर इन तीनों ने इस तरह डांस किया कि इस वीडियो को अब तक 14 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
वीडियो को अपलोड करने के दौरान एक्ट्रेस ने लिखा है कि हम पागल हैं। हां,हम पागल हैं। इतना ही नहीं इन सभी स्टार्स को सड़कों पर नाचता हुआ देखकर दिल्ली की सड़क पर ट्रैफिक जाम भी लग गया था।
गौरतलब है कि इस तरह के सड़क पर उतर कर डांस करने वाले लिस्ट में अब तक निया शर्मा,करिश्मा शर्मा और कुशाल टंडन की एंट्री हो चुकी है।बहरहाल,यहां देखिए इसका वीडियो
यहां देखिए और तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications