जालीदार ड्रेस में एक्ट्रेस रिद्धिमा ने दिखाई बिकिनी, फैंस बोले- एक ही ड्रेस में कितनी फोटो शेयर करोगी!

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी (Ridheema Tiwari) दो दिल एक जान टीवी शो में रसिका के किरदार से पॉपुलर हुई थीं। इसके बाद ससुराल गेंदा फूल में दिशा के किरदार से और लाइफ ओके सीरीज में मालदावली के किरदार से चर्चा में आई।
रिद्धिमा 2017 में बेगम जान फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू भी कर चुकी हैं। लेकिन आज हम रिद्धिमा के काम की नहीं बल्कि उनके हॉट लुक की चर्चा कर रहे हैं। रिद्धिमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरों की सीरीज पोस्ट की है जिसमें वे बिकनी पहने अपने पार्टनर के साथ कई हॉट अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
हाल ही में रिधिमा ने जो तस्वीरें पोस्ट की है उनमें वे बिकनी पहने वाइट गॉगल्स लगाए और वाइट जालीदार नेट ड्रेस पहने नजर आई और इस फोटो सीरीज को पोस्ट करते हुए उन्होंने फैंस से पूछा, क्या किसी को पता है मैं और वेकेशन कहां बिता सकती हूं? इस दौरान रिद्धिमा ने कई पोज दिए और उनकी ब्लैक बिकनी को जालीदार ड्रेस में साफ देखा जा सकता है। हालांकि फैंस जहां उनके इस लुक को पसंद कर रहे हैं वही काफी फैंस उन्हें हॉट कमेंट भी करते नजर आ रहे हैं। कोई उन्हें हॉटनेस ओवरलोडेड लिख रहा है कोई एक्सीलेंट और नाइस लिख रहा है। कोई उन्हें ये कहता नजर आ रहा है कि आप एक ही ड्रेस में कितनी फोटोज शेयर करोगी।
दरअसल, रिद्धिमा अक्सर घूमते-फिरते कई फोटोस पोस्ट करती हैं। इससे पहले भी उन्होंने बिकनी की कुछ पोस्ट शेयर की जिसमें वे कहीं ब्लू धारीदार बिकनी में अपनी बिकनी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है और हॉट अंदाज में पहुंच दे रही हैं।
वही एक पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर की जिसमें बिकनी पहने वॉक करती नजर आ रही हैं।
वही एक पोस्ट में वे अपने पार्टनर के साथ हैं और फैंस के लिए लिख रही है, यहां हॉटेस्ट कपल अवार्ड के लिए हमारा सबमिशन है।
इसके अलावा भी रिद्धिमा ने कई हॉट फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। रिधिमा के इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो वे अक्सर वेकेशन पर घूमती हुई मादक अंदाज में पोज देती हुई नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











