विकी जैन से शादी से पहले अंकिता लोखंडे के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती, पैर में लगी गंभीर चोट
पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे इसी सप्ताह के अंत में अपने बॉयफ्रेंड विकी जैन से शादी कर रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार 12 से 14 दिसंबर के बीच विकी जैन और अंकिता लोखंडे की शादी होने वाली है। लेकिन ऐसा मालूम होता है कि अंकिता को शादी से पहले बुरी नजर लग गई है। अंकिता लोखंडे अपने परिवार के साथ शादी की तैयारी में बिजी थी। इसी बीच उन्हें पैर में गंभीर चोट लग गई। शादी से पहले अंकिता लोखंडे को अस्पताल जाना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंकिता लोखंडे को पैर में चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार अंकिता लोखंडे की पैर में मोच आ गई है। तुरंत इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अंकिता लोखंडे को अस्पताल से घर भेज दिया गया है।

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पैर में लगी हुई चोट की भी तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही अंकिता लोखंडे घर में रहकर बिग बॅास का भी मजा ले रही है। अंकिता लोखंडे ने अपने खास दोस्त निशांत भट्ट और रश्मि देसाई की तस्वीर पोस्ट दोनों के लिए मिस यू वाला मैसेज भी लिखा है।
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे ने हाल ही में विकी जैन के साथ अपने प्री वेडिंग की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। जहां पर अंकिता और विकी एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अंकिता लोखंडे और विकी जैन कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप होने के बाद अंकिता लोखंडे और विकी जैन के बीच दोस्ती गहरी हुई। अंकिता लोखंडे पिछले साल ही शादी करने वाली थीं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से अंकिता लोखंडे को गहरा सदमा लगा था। इससे बाहर आने के बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। अंकिता लोखंडे कई बार विकी जैन से प्यार का इजहार कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications