हैप्पी दुल्हन बनीं जमाई राजा फेम शाइनी दोशी ने अपनी मेहंदी में किया जमकर डांस, वायरल Video तस्वीरें
टीवी की दुनिया में एक नहीं बल्कि दो शादी होने जा रही है। राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी के साथ जमाई राजा की एक्ट्रेस शाइनी दोशी भी शादी कर रही हैं। शाइनी दोशी टीवी शो पांड्या स्टोर में धरा पांड्या की भूमिका निभाने वालीं शाइनी दोशी के मेहंदी रस्म के कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आयी हैं जो ये बता रही हैं ।
हैप्पी दुल्हन का मतलब क्या होता है, ये देखकर ऐसा लगता है शाइनी दोशी अपनी शादी से पहले काफी खुश और उत्साहित हैं। इस वीडियो में उनके साथ दूल्हा लवेश खैरजानी भी नजर आ रहे हैं। परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर दोनों ने मेहंदी की रस्म के दौरान काफी डांस किया है।

शाइनी दोशी के पति एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं। बल्कि वो एक बिजनेसमैन हैं। शाइनी दोशी की दोस्त एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा धूपर ने मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो साझा किया है जो कि खबरों में पूरी तरह से छाया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











