30 साल पहले ये स्टार बने अलाउद्दीन खिलजी..लेकिन पद्मावती कौन..देंखे VIDEO
असल जिंदगी की कहानी को पर्दे पर लाना इस बार संजय लीला भंसाली के लिए नामुमकिन सा होग गया है। पद्मावती की रिलीज पर रोक लगाने के लिए कई जगह तोड़-फोड़ की जा रही है।
इसके विरोध में नारे लगाए जा रहे हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पद्मावती की यह कहानी पहले ही रिलीज की जा चुकी है। जी हां, खिलजी और पद्मावती के रिश्ते को आज से तरीबन तीन दशक पहले 1988 में छोटे पर्दे पर दिखाया जा चुका है।

टीवी शो भारत एक खोज है में खिलजी और पद्मावती की कहानी दिखाई जा चुकी है। खिलजी की भूमिका ओम पुरी ने निभाई थी।इसका निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया था।
इस टीवी शो में खिलजी को पद्मावती को पाने की तड़प नहीं दिखाई गई थी। बल्कि खिलजी राजा रतन सिंह के अनोखे रत्न में दिलचस्पी रखते थे।
मेवाड़ पर कब्जा और राजा रतन सिंह के पास मौजूद अनोखी चीजों को पाने के लिए खिलजी ने पद्मावती की मांग की थी। खिलजी इस बात से वाकिफ था कि राजा अपनी पत्नी उन्हें नहीं देंगे।इसी बहाने वह मेवाड़ पर हमाल कर देंगे।
यहां देखिए वीडियो..
बहरहाल, संजय लीला भंसाली के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए राजा रावल सिंह,पद्मावती और अलाऊद्दीन खिलजी सबसे बड़ी यूएसपी के साथ इस फिल्म की रिलीज के लिए सबसे बड़ा खतरा भी हैं। आइए जानते हैं क्यों दीपिका और रणवीर ने पद्मावती को लेकर इस तरह का फैसला लिया है।


Click it and Unblock the Notifications
