..................... Before radhe shyam and pushpa Allu arjun and pooja hegdes film Ala vaikunthapurramuloo tv premiere।राधे श्याम और पुष्पा के पहले अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की फिल्म आला वैकुंठपुरमुलू का टीवी प्रीमियर - Hindi Filmibeat

पुष्पा बंपर हिट, देखिए अल्लू अर्जुन- पूजा हेगड़े की 'आला वैकुंठपुरमुलू' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

By Filmibeat Desk

पूजा हेगड़े फिल्म 'राधे श्याम', 'बीस्ट', 'भाईजान', 'सर्कस', 'आचार्य लाइन में हैं। इसी के साथ हाल ही अल्लू अर्जुन की पुष्पा भी बंपर हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच बंपर कमाई की है। ऐसे में फैंस के लिए अब एक साथ अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े को देखने का मौका है। पूजा हेगड़े और अल्लु अर्जून की फिल्म 'आला वैकुंठपुरमुलू' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने वाला है |

पूजा ने इस फिल्म में अमूल्य की भूमिका निभाई है, जो अपनी खुद की ट्रैवल एजेंसी चलाती है और आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। फिल्म में पूजा के पावर-पैक प्रदर्शन की जमकर तारीफ़ हुई और उनका दमदार किरदार दर्शक के दिल में घर कर गया और अब एक बार फिर इस फिल्म से जुडी सभी यादें दर्शकों के बिच ताजा हो जायेगी | जी हां, इस फिल्म का 6 फरवरी 2022 को ढिंचैक पर वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने वाला है, जिसे लेकर पूजा बहुत उत्साहित है |

Ala vaikunthapurramuloo,

अपने उत्साह के बारे में बात करते हुए पूजा कहती है कि " 'आला वैकुंठपुरमुलू' साल 2020 की सबसे रोमांचक हाइलाइट्स में से एक थी। फिल्म ने महामारी में लॉकडाउन होने से पहले और होने बाद भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और जब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हुई तो फिर से दुनियाभर के दर्शकों ने अपना पूरा प्यार दिया|

अब इस फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने वाला जो कामयाबी की नई मुकाम को छुयेगी |"आगे पूजा कहती है कि , "मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे किरदार अमूल्य को अपना प्यार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैं उन लोगों की भी आभारी हूं जिन्होंने सिनेमा में मेरे द्वारा किये गए काम को पहचाना। उम्मीद है एक बार फिर अमूल्य को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिलेगा |" आपको बता दें कि जिन फैंस ने पुष्पा पसंद की है उन्हें आला वैकुंठपुरमुलू' भी काफी पसंद आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X