कपिल शर्मा की ऐसी हो गई हालत, फैंस के लिए बुरी खबर, पहचान पाना मुश्किल Viral
कपिल शर्मा के फैंस उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कपिल ने ट्विटर के जरिए फैंस से बातचीत की थी।उन्होंने इस बात का ऐलान किया कि वह जल्द ही नए शो के साथ कमबैक करने की तैयारी कर रहे हैं।
ऐसी खबर है कि वह इस महीने के अंत से अपने नए शो की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस शो का टेलीकास्ट अगले महीने से किया जाएगा। इसके साथ ही कपिल अगले महीने शादी भी करने जा रहे हैं।

लेकिन इस बीच एक बार फिर से कपिल शर्मा की ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो फैंस को हैरान कर देगी। इन तस्वीरों को देखकर कपिल को पहचान पाना मुश्किल हो जाएगा।
हाल ही में एयरपोर्ट पर कपिल शर्मा अपने इस लुक के साथ दिखाई दिए।उनकी इस तस्वीर को देखकर कपिल की खराब तबीयत का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। अब कपिल अपने इसी हैवी लुक के साथ नए शो का आगाज करेंगे।
गौरतलब है कि कपिल शर्मा बहुत जल्द सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस से बन रहे शो से वापसी करने जा रहे हैं। अगले महीने से यानी 16 दिसंबर से कपिल इस शो की शूटिंग शुरू कर देंगे।
बहरहाल,यहां देखिए सुपरहिट कॅामेडियन की हर दिन की कमाई...


Click it and Unblock the Notifications











