नागिन 3 में एंट्री से पहले करिश्मा तन्ना हुईं बोल्ड, बिकिनी तस्वीरों से मचाया हंगामा
नागिन 3 से साल 2018 में करिश्मा तन्ना ने शानदार कमबैक किया था। कुछ समय बाद वह इस शो से हटकर वह कयामत की रात में दिखाई दीं। एक बार वह फिर नागिन 3 में वापसी करने जा रही हैं। करिश्मा ने खुद इस खबर को तय बताया है।
हालांकि अभी तक शो में वह किस किरदार के साथ वापसी करेंगी, इस का खुलासा नहीं हुआ है। खबरों के अनुसार करिश्मा बतौर नागिन ही शो में दिखाई देंगी। उनकी एंट्री कहानी को नया मोड़ दे सकती है। फिलहाल नागिन में वापसी करने से पहले करिश्मा तन्ना एक बार फिर से बोल्ड होती हुई दिखाई दे रही हैं।

इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसे तेजी से देखा जा रहा है। करिश्मा पहले भी कह चुकी हैं कि उन्हें बोल्ड होने में जरा सी परहेज नहीं है। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब करिश्मा ने इस तरह की तस्वीरें शेयर की हैं, इससे पहले भी वह कई बार बोल्ड होती हुई नजर आयी हैं।
आपको बता दें कि करिश्मा के लिए साल 2018 काफी लकी रहा है। संजू के ब्लॅाकबस्टर डेब्यू के साथ वह नागिन 3 से भी वाहवाही बटोर चुकी हैं।
बहरहाल,यहां देखिए टीवी स्टार की बिकिनी में वायरल तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications