..................... 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' के लॉन्च से पहले, सिद्धार्थ शुक्ला ने टीवी VS ओटीटी पर दिया बयान | Before Broken But Beautiful 3 launch, Sidharth Shukla talks about television VS Ott - Hindi Filmibeat

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' की रिलीज से पहले, सिद्धार्थ शुक्ला ने टीवी और OTT के अपने अनुभव को किया शेयर

टेलीविजन पर देश के हार्टथ्रोब के रूप में दिल जीतने वाले, सिद्धार्थ शुक्ला एक अभिनेता के रूप में अपने क्षितिज का विस्तार करने और जल्द ही वेब की दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। लोकप्रिय अभिनेता 29 मई को ऑल्ट बालाजी पर अपने बहुप्रतीक्षित डिजिटल डेब्यू 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' को लॉन्च करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सिद्धार्थ के लुक्स और अभिनय कौशल ने कुछ ही समय में उन्हें प्रशंसकों का पसंदीदा बना दिया है और साथ ही बिग बॉस व खतरों के खिलाड़ी जैसे शो ने उन्हें मनोरंजन उद्योग में बेहद लोकप्रिय बना दिया है।

sidharth shukla

टेलीविजन और ओटीटी मीडियम में काम करने के अनुभव पर अपने विचार साझा करते हुए, सिद्धार्थ ने बताया, "मुझे पता है कि पूरी दुनिया वेब प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई है और मुझे लगता है कि यह अब नया माध्यम है। ओटीटी की खपत, खासकर पिछले साल से काफी बढ़ गयी है। लोग विभिन्न कंटेंट को देख रहे हैं, लिहाजा कलाकार भी वेबस्पेस पर कंटेंट के साथ अधिक प्रयोग करने के लिए इच्छुक हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X