क्या बिना सुरभि चंदना 'अनिका ' के फ्लॅाप हुआ इश्कबाज, फीमेल लीड को हटाने की प्लानिंग !

By Prachi Dixit

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि किसी भी टीवी शो की लोकप्रियता का आधार शो के किरदार और कलाकार होते हैं। शो की कहानी और किरदार भले ही बदल जाए लेकिन कलाकार का बदलना मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है।

ऐसा ही इन दिनों टीवी शो इश्कबाज के साथ हो रहा है। इश्कबाज में सुरभि चंदना यानी कि अनिका के किरदार को लीप के पहले खत्म कर दिया गया। हालांकि इश्कबाज की नई कहानी में अनिका और शिवाय की झलक दिखाई दे रही हैं। फिर भी शो वो कमाल नहीं दिखा पा रहा है।

शिवांश के तौर पर नकुल मेहता अभी भी शो में बने हुए हैं। अनिका की जगह फीमेल लीड मंजरी पुपला की एंट्री पुलिस ऑफिसर अदिति देशमुख के किरदार में हुई है। ऐसा मालूम होता है कि शिवांश के साथ मंजरी की जोड़ी टीआरपी पर उछाल नहीं ला पा रही है।

Ishqbaaz

एक वेबसाइट की खबर के अनुसार मेकर्स ने इसे लेकर चौंकाने वाला फैसला लिया है। खबर है कि मंजरी को रिप्लेस करने की तैयारी चल रही है।

जिसके लिए मेकर्स ने ऑडिशन भी लेना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक रिप्लेस करने की असली वजह नहीं पता चली है। मानना है कि नकुल के साथ मंजरी की जोड़ी स्क्रीन पर उतनी प्रभावी नहीं दिखाई दे रही है, जितना मेकर्स को उम्मीद थी।

बहरहाल, टीवी की इन 7 सुपरहिट जोड़ी के साथ फैंस का दिल भी धड़कता है..यहां देखिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X