इस खूबसूरत एक्ट्रेस को देखकर लार टपकाने लगा था अधेड़ उम्र का डायरेक्टर, पहले गलत तरीके से छुआ और फिर...

Sreejita De Casting Couch: कास्टिंग काउच इंडस्ट्री में काम करने वालों के लिए सबसे डरावनी चीजों में से एक है। सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं, टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों को भी इसका सामना करना पड़ा है। कई लोकप्रिय टीवी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने अपने जीवन में कम से कम एक बार कास्टिंग काउच का अनुभव करने के बारे में खुलकर बात की है।
कई बार सेलेब्स इस बारे में बोलने से बचते है। लेकिन जागरूकता के इस समय में, ज्यादा से ज्यादा एक्टर और एक्ट्रेसेस अवेयरनेस फैलाने और दूसरों की मदद करने के लिए अपने एक्सपीरिएंस शेयर कर रहे हैं। बिग बॉस 16 और उतरन फेम श्रीजिता डे ने हाल ही में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच की बुरी यादों को याद किया।
हाल ही में एक इंटरव्यू में, श्रीजिता डे ने उस समय को याद किया जब उन्हें 19 साल की उम्र में एक बंगाली फिल्म की पेशकश की गई थी। यह एक हिंदी फिल्म की रीमेक थी। उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया गया था। उनकी मां कोलकाता में थीं और वह अकेले ही डायरेक्टर के ऑफिस चली गईं।
श्रीजिता का कहना है कि जिस तरह से उन्होंने उनके कंधों को छुआ या जिस तरह से उन्होंने उनसे बात की, वह उन्हें पसंद नहीं आया। श्रीजिता ने खुलासा किया कि वह एक बूढ़ा आदमी था। भले ही वह बहुत छोटी थी, फिर भी वह गुड टच और बैड टच के बारे में जानती थीं। जिस तरह से डायरेक्टर ने उन्हें देखा उससे उन्हें घृणा महसूस हुई। श्रीजिता ने खुलासा किया कि उन्होंने अपना पर्स उठाया और ऑफिस से बाहर भाग गईं।
एक्ट्रेस ने स्वीकारा कि उन्हें उस एक्सीपीरिएंस से बहुत बुरा महसूस हुआ। उन्हें आश्चर्य हुआ कि लोगों की मानसिकता इतनी छोटी कैसे हो सकती है। वह कभी भी ऐसी घटनाओं से प्रभावित नहीं हुईं क्योंकि वह मजबूत रही हैं। श्रीजिता को लगता है कि जहां अच्छा काम होगा, वहां लोग कभी भी आपके पास गलत तरीके से नहीं आएंगे। उनका हमेशा से मानना था कि अच्छे काम में कास्टिंग काउच नहीं होता।
श्रीजिता ने पिछले साल अपने प्रेमी माइकल ब्लोहम पेप के साथ शादी के बंधन में बंधने को लेकर सुर्खियां बटोरीं। उन्हें कसौटी जिंदगी की, लेडीज स्पेशल, अनु की हो गई वाह भाई वाह, मिले जब हम तुम, उतरन, तुम ही हो बंधु सखा तुम्ही, नजर, लाल इश्क, ये जादू है जिन का और जैसे लोकप्रिय टीवी शो में देखा गया है। उन्होंने बिग बॉस 16 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया।


Click it and Unblock the Notifications











