wow...ये हैं टीवी इंडस्ट्री की 'सोनम कपूर'! ...PICS
अधिकतर टीवी सीरियल्स में सलवार-कमीज़ पहनकर कई एक्ट्रेसेज़ की छवि भी लोगों के मन में वैसी ही बन जाती हैं। लेकिन जब वही एक्ट्रेस आपके सामने कुछ हटकर बोल्ड अवतार में आ जाएं तो आंखें खुली की खुली ही रह जाती है।
[No dating clause : अरे भई...दिल का मामला है...इमोशंस पर कैसे होगा कंट्रोल!]
हाल ही में नीया शर्मा ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। जी हां..ज़ी टीवी के मशहूर सीरियल जमाई राजा में रोशनी का किरदार निभाने वाली नीया शर्मा।

आपको बता दें कि नीया अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। हाल ही में हुए गोल्ड अवॉर्ड सेरेमनी में नीया एक बार फिर बेहद हटके नज़र आईं।
सिल्वर शिमरी गाउन और वो भी बैकलैस...नीया का ये लुक देखकर बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर की याद आ गई।
आपको बता दें कि नीया उन टीवी एक्ट्रेस में से हैं जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों आउटफिट में खूबसूरत लगती हैं। इसी के साथ नीया सोशल साइट पर अपनी अलग-अलग तस्वीरें डालने में काफी एक्टिव रहती हैं।
नीया ने कई बार अपने आउटडोर टूर की तस्वीरें सोशल साइट पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों के देखकर फैंस के मन में आने वाली तस्वीरों की एक्साइटमेंट भी बढ़ जाती होगी।
अब ऐसे में हम नीया को टीवी इंडस्ट्री की सोनम कपूर कहेंगे तो गलत नहीं होगा...है ना...।
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











