BB OTT 3- करोड़ों लोगों के सामने साई केतन राव ने किया प्यार का ऐलान, इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट

बिग बॉस ओटीटी 3 से आए दिन कुछ ना कुछ नया और चौकाने वाला सामने आता रहता है। वैसे तो लोग बिग बॉस जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई खुलासा नहीं करते हैं लेकिन यहां कुछ उलटा हुआ है।
सैकड़ों कैमरों के सामने बिग बॉस प्रतियोगी साईं केतन राव ने अपने प्यार का ऐलान करते हुए अपनी प्रेमिका का नाम भी बता डाला है। कुछ दिनों से लगातार उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी।
वीकेंड का वार के दौरान साई ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की और अपनी शादी की प्लान का भी खुलासा किया। जैसे ही उन्होने खुलासा किया लोग हैरान हैं।
क्या बोले अनिल कपूर
अनिल ने कहा कि, "मैंने सुना साईं आप इस साल शादी कर रहे हैं।" उन्होंने अरमान और रणवीर से शादी में सबसे अहम चीज के बारे में भी पूछा, रणवीर ने कहा कि एक साथी का होना महत्वपूर्ण है, जबकि अरमान ने शरमाते हुए कहा कि साई की एक गर्लफ्रेंड है।
इसके बाद अनिल ने साई से उस महिला के बारे में पूछा और उसने खुलासा किया कि उसकी मां उसके लिए एक ढूंढ लेगी। अनिल कपूर ने इसके आगे कहा, "कोई नहीं, मैं पूछूंगा शिवा, शिवांगी वो नहीं, शिवानी से।" इसके आगे अनिल कपूर ने कहा, "साईं, ऐसा तो नहीं जो आपने अपने गले में अंगुठी पहनी है, कहीं ऐसा तो नहीं है किसी और के हाथ में जाने वाली है?''
साई ने दिया जवाब
साई ने हां कहते हुए कहा, "हां, सर।" इस दौरान जब दिग्गज अभिनेता ने आगे पूछा तो साई शरमा रहे थे और मुस्कुरा रहे थे। सभी घरवाले अनिल कपूर की बात से सहमत थे। इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बातें कर रहे हैं। उनका कहना है कि साई ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया है। हालांकि इसको लेकर अभी तक शिवांगी खेड़कर का बयान सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











