Sumbul Touqeer के पिता ने की औकात की बात, भड़के Shalin के पिता, शो पर लगाया आरोप !

Bigg Boss 16

Sumbul Touqeer Khan, Shalin Bhanot: बिग बॅास 16 के सोमवार के सोमवार के एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान की पिता से फोन पर बात दिखाई गई। जहां पर सुंबुल के पिता ने शालीन और टीना के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया। सुंबुल के पिता ने शालीन और टीना की औकात पर बात की। इस पूरी घटना पर शालीन भनोट के पिता ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने सुंबुल के पिता से कहा है कि मेरे बेटे की योग्यता पर सवाल उठाने की कोशिश भी नहीं करना। मीडिया रिपोर्ट अनुसार शालीन के पिता को सुंबुल के पिता का बयान रास नहीं आया है। उन्होंने कहा है कि क्या नेशनल टीवी पर लोग इस तरह बोलते हैं? उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय टीवी पर एक अन्य कंटेस्टेंट के खिलाफ अनुचित बातें करना आसान है। लेकिन यह और भी चौंकाने वाला है कि उसे टीवी पर दिखाने से पहले एडिट भी नहीं किया जाता है।

बिग बॅास पर पक्षपात का आरोप

बिग बॅास पर पक्षपात का आरोप

उन्होंने आगे कहा कि सुंबुल वयस्क हैं। उसे आपको या तो शो पर नहीं भेजना चाहिए था, या फिर किसी बाहरी मार्गदर्शन की अनुमति नहीं देनी चाहिए। यह हमें स्वीकार्य नहीं है। वह आगे कहते हैं कि हमें आश्चर्य होता है कि ऐसा पक्षपात क्यों हो रहा है, जिसे बारे में फैंस भी सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं।

Recommended Video

Bigg Boss 16 ; Sumbul के पापा पर भड़की Tina की मम्मी गुस्से में क्या बोली ? Watch video |*TV
शो पर उठाया सवाल

शो पर उठाया सवाल

शालीन के पिता ने सवाल उठाते हुए कहा कि केवल एक व्यक्ति के माता-पिता को शो में जाने की अनुमति है और अगर यही उसका कारण है तो उसे भाग लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने सुंबुल की उम्र में ही शो में भाग लिया था।

सुंबुल और शालीन की फाइट

सुंबुल और शालीन की फाइट

बता दें कि सुंबुल तौकीर खान को लेकर शो पर पूरी तरफसे एकतरफा फैसला लेना का आरोप सोशल मीडिया पर भी लगाया जा रहा है। बिग बॅास के कई फैंस ने इसे लेकर आपत्ति जताई है कि कैसे इस तरह से कोई फोन पर बात कर सकता है।

क्या खुद के लिए खड़ी होंगी सुंबुंल तौकीर खान

क्या खुद के लिए खड़ी होंगी सुंबुंल तौकीर खान

इससे पहले भी वीकेंड का वार पर सुंबुल के पिता ने आकर अपनी बेटी को शालीन और टीना से जारी उनकी दोस्ती को लेकर समझाया था। फिलहाल बिग बॅास का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जहा पर सुंबुल और शालीन के बीच किसी बात को लेकर बहस होती हुई दिखाई दे रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X