..................... BB OTT 3 Promo: Vishal Pandey's parents came to Bigg Boss house, scolded on Armaan Malik - Hindi Filmibeat

BB OTT 3 Promo: बिग बॉस के घर में आए विशाल पांडे के मम्मी पापा, आते ही लगाई अरमान मलिक की क्लास

BB OTT 3 Promo

Bigg Boss OTT 3 Promo: बिग बॉस के घर में जमकर हंगामे देखे जाते हैं तो कभी नॉमिनेशन की आड़ में अपना बदला लिया जाता है। बता दें कि हाल ही में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित घर से बेघर हो चुकी हैं। वीकेंड के वार में अनिल कपूर ने जमकर चंद्रिका दीक्षित को सुनाया। अनिल कपूर ने कहा था कि वह अपने मतलब के लिए विशाल पांडे और अरमान मलिक के थप्पड़ कांड का इस्तेमाल कर रही थीं।

इसके बाद चंद्रिका को घर से बेघर कर दिया जाता है। वहीं अब बिग बॉस से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। लेटेस्ट प्रोमो में विशाल के माता पिता को बिग बॉस के घर में देखा जाता सकता है। घर में आते ही विशाल के माता पिता जमकर अरमान की क्लास लगाते हैं।

विशाल के पिता ने अरमान मलिक की लगाई क्लास
जियो सिनेमा के लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के सेट पर विशाल पांडे के मम्मी पापा पहुंचे हैं। उन्हें देखते ही विशाल पांडे फूट-फूटकर रोने लगते हैं। विशाल पांडे को चुप करवाते हुए उनके पापा गुस्से में कहते हैं कि 'आज तक हमने हमारे बच्चो को कभी छुआ तक नहीं है और ये हक हमने किसी को भी नहीं दिया है कि कोई भी आकर हमारे बेटे पर हाथ उठा दे। अगर उसका कैरेक्टर देखना है तो उसकी फैमिली और फ्रेड्स से बाहर पूछिए आकर।'

विशाल के पिता ने दिया अरमान को करार जवाब
विशाल पांडे के पापा के इतने कहने पर अरमान मलिक सफाई देने लगते हैं कि लव कटारिया ने कंफर्म किया था। इसके बाद ही ये सारी चीजें हुई थीं। इससे पहले ही अरमान और कुछ कह पाते विशाल के पापा उन्हें बीच में ही रोक देते हैं और कहते हैं कि'मुझे आपसे तो कोई बात ही नहीं करनी है।' बता दें कि इस प्रोमो के आने के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है कि सही किया विशाल के पिता ने। तो वहीं दूसरे ने कहा ऐसे माता पिता हों तो बच्चे पर कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता है। तो वहीं तीसरे ने कहा कि अरमान को सबक मिलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X