पायल या कृतिका, अरमान मलिक किस पत्नी से करते हैं ज्यादा प्यार? यूट्यूबर ने दिया चौकाने वाला जवाब!

अरमान मलिक और कृतिका मलिक इस वक्त बिग बॉस ओटीटी के घर में हैं। हालांकि उनकी पहली पत्नी पायल मलिक इस घर से काफी पहले बेघर हो गईं थीँ। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि चौकाने वाली है।
अरमान मलिक ने खुलासा करते हुए बताया है कि वो दोनों पत्नियों में से किसको ज्यादा प्यार करते हैं? इसके बाद से उनको लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल इस बात को लेकर अरमान मलिक ने खुलासा प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान किया है।
इस प्रेस कॉंफ्रेंस पर मीडिया ने कई तीखे सवाल सभी से किए थे। एक ने पूछा, आप पायल और कृतिका.. दोनों में ज्यादा प्यार किससे करते हैं? इसपर अरमान ने कहा, वो किसी एक से नहीं बल्कि दोनों से बराबर प्यार करते हैं।
ऐसा नहीं है कि वो दोनों में से किसी एक से ज्यादा प्यार करते हैं। वो किसी पर भी अपना फैसला नहीं थोपते हैं। अरमान के इस बयान के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
अरमान ने कृतिक से क्यों की ऐसी बात?
इस वक्त चर्चा है कि अरमान मलिक शो छो नहीं जीतना चाहते हैं और ना ही उनको घर में रहने का कोई शौक है। अरमान ने कृतिका से बात करते हुए कहा, 'मैं ये शो नहीं जीतना चाहता हूं गोलू...भगवान ना करे की मैं ये शो जीतूं। मैं अब जीतना नहीं चाहता हूं। जीतने के बाद फिर यह हो जाएगा कि ये समाज में मैसेज देना चाहता है? या प्रमोट करना चाहता है। एक ऐसा आदमी शो जीत गया जो ऐसा है वैसा है।' ये सारी बातें अरमान एक पति और दो पत्नियों को लेकर कर रहे थे जिसकी ट्रोलिंग हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications