'जब मैं दूसरे का पति यूज कर लेती हूं..' कृतिका मलिक ने पौलोमी से क्यों कही ऐसी बात, दंग रह जाएंगे आप!

बिग बॉस ओटीटी 3 जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है कुछ ना कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो कि हैरान करने वाला है। इस वक्त कृतिका मलिक ने अरमान मलिक को लेकर जो कुछ भी कहा है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
इस दौरान पोलोमी दास और कृतिका आपस में बात कर रही थीं। उन्होने पायल से पूछा कि तुम अरमान का तौलिया क्यों इस्तेमाल करती हो? इसपर कृतिका ने जो जवाब दिया वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
कृतिका ने कहा, "कर लेते हैं, मियां बीवी है क्यों नहीं कर लेंगे। क्यू? नहीं करना चाहिए?'' कृतिका यहीं नहीं रुकी, उन्होने कहा कि, "यार जब दूसरे का पति इस्तेमाल कर लेती थी तो ये तो फिर भी तौलिया है।" इसके बाद पौलोमी हंसना शुरु कर देती हैं।
कृतिका ने फिर कहा, "खुद की बेज्जती खुद ही करूंगी। कोई और ये बोले तो मुंह तोड़ दूंगी।'' बता दें कि अरमान मलिक इस वक्त अपनी दोनों बीवियों के साथ बिग बॉस ओटीटी के घर में हैं।
सना मकबूल ने दिया था मुंहतोड़ जवाब
सना मकबूल ने दूसरी शादी करने को लेकर अरमान मलिक से एक ऐसा सवाल पूछ लिया था कि वो निशब्द हो गए थे। सना ने पूछा था, ''अगर पायल भी किसी दूसरे आदमी को शादी करके ले आती तो?'' इसपर अरमान मलिक नाराज हो गए थे। उनका कहना था कि वो कभी उसको स्वीकार ना करते। गौरतलब है कि इस वक्त सना मकबूल, अरमान मलिक एंड बीवियों समेत शिवानी कुमारी को लोग पसंद कर रहे हैं।
अरमान का परिवार
साल 2011 में अरमान ने पायल मलिक से पहली शादी की थी। पायल से उनका एक बेटा है जिसका नाम चिरायु मलिक है। इसके बाद 2018 में, अरमान ने अपनी पहली शादी को कानूनी तौर पर खत्म किए बिना, पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से शादी कर ली थी। अब अरमान अब चार बच्चों के पिता हैं जिनका नाम चिरायु, तुबा, अयान और ज़ैद है।


Click it and Unblock the Notifications











