4 साल में टूटा रिश्ता, ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड को भुला नहीं पा रही हैं ये हसीना, बोलीं- मैं उसके साथ...

Bigg Boss OTT 3 Poulomi Das

Poulomi Das Breakup: बिग बॉस ओटीटी 3 इस बार अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दे कि पिछले हफ्ते अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल को शो से बाहर कर दिया गया था और अब इस हफ्ते में पौलोमी दास का शो से सफर खत्म हो चुका है। वह इस शो में 10 से 12 दिन में ही बाहर हो गई।

लेकिन आपको बता दें कि पौलोमी दास ने इस अशोक के दौरान कई बार अपने इटालियन बॉयफ्रेंड को याद किया है और वह है उसके साथ ब्रेकअप की बात करते हुए रोते हुए भी नजर आई। लेकिन अब ई-टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि वह ब्रेकअप के बाद मूव-ऑन नहीं कर पा रही है।

पौलोमी दास ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं मूव ऑन नहीं कर पा रही हूं और मैं एक लंबे रिश्ते में भी थी। मैंने उसके साथ में 4 से 5 साल बिताए। वह मेरी जिंदगी का एक प्लेयर था और अब अचानक से ऐसा नहीं है। जब आप किसी के साथ में इतना वक्त गुजारते हो तो मूव ऑन करने में वक्त लगता है।"

पौलोमी दास ने कहा कि "यह तो तय है कि मैं उसके पास में वापस नहीं जाने वाली हूं और मैं इस रिश्ते को भी खत्म कर चुकी हूं।" एक्ट्रेस ने ब्रेकअप की वजह भी बताई और कहा कि उनका बॉयफ्रेंड यह चाहता था कि वह इंडस्ट्री और अपना काम छोड़कर उसके साथ में इटली जाकर सेटल हो जाएं। हालांकि अभिनेत्री को यह मंजूर नहीं था।

पौलोमी दास ने इसी के चलते सालों बाद अपने इस रिश्ते को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि "मैं 13 साल की उम्र से ही काम कर रही हूं और मैं किसी पर भी डिपेंडेंट नहीं हूं और ना ही इससे आगे हो सकती हूं।" हाल के बिग बॉस से एलिमिनेट हो जाने के बाद उन्होंने इसे अनफेयर माना है। उन्होंने इस पर कहा कि "मैं बहुत निराश हूं और मुझे लगता है कि बिग बॉस हाउस में मेरी जर्नी इतनी छोटी नहीं होनी चाहिए थी।"

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss ott 3 poulomi das
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X