Bigg Boss 17- एक्स गर्लफ्रेंड ईशा के बारे में बात करके इमोशनल हुए अभिषेक, मुनव्वर ने लगाया गले और..

abhishek kumar, isha malviya, bigg boss 17

Bigg Boss 17- बिग बॉस 17 में कुछ कपल्स पहुंचे हैं जो कि एक दूसरे को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय हैं क्योंकि ये दोनों एक दूसरे ब्रेकअप के बाद अचानक इस घर में आए हैं।

इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक को मुनव्वर फारुखी से बात करते हुए देखा जा रहा है। वो इस दौरान एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय को लेकर बात कर रहे हैं और इमोशनल हो रहे हैं। उनके आंखों में आंसू देखकर मुनव्वर ने उनको गले लगाया है।

अभिषेक का कहना है, ''अभी मेरी हालत ये है कि मैं उसे इग्नोर कर रहा हूं, कहीं ना कहीं दूसरी लड़कियों से बातें करके, मुझे ऐसा लगता है कि वो मुझे ठीक कर रहा है, लेकिन मैं जब उसको देख लेता हूं.. उस समय मेरा शरीर शुरू हो वाइब्रेट करना शुरु कर देता है।

जब मैं अपने मन और भावनाओं को कंट्रोल करने की कोशिश करता हूं, तो मेरा शरीर कांपने लगता है। मैं सोचता रहता हूं, हम अलग क्यों हो गए और अगर हम अलग हो गए थे तो नियति ने हमें एक छत के नीचे क्यों इकट्ठा किया।"

इसके अलावा अभिषेक ने कहा, "मैं यह जताता जा रहा हूं कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं और उसे पसंद करता हूं। मैंने उससे यह भी कहा है तुम मेरे साथ रिलेशनशिप में मत रहो। अपने 10 साल अपने करियर को दो और फिर मुझसे शादी करो। मैं उससे शादी करने के लिए तैयार हूं, मैं उसे बहुत पसंद करता हूं।

अगर आप उडारियां पर लोगों से बात करेंगे तो आपको पता चलेगा कि मैं उसके प्यार में कितना पागल था। अब, मुझे बहुत दुख हो रहा है, मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं, मुझे बुरा लग रहा है कि मैं इसे एक्सेप्ट भी नहीं कर पा रहा हूं और भूल भी नहीं पा रहा हूं।''

अभिषेक ने बताया कि वो अपने परिवार से कहकर आए थे कि उससे दूर रहूंगा। इस दौरान मुनव्वर को अभिषेक के गले लगाते और उनको चुप कराते हुए देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X