पुराने वायरल वीडियो पर आखिरकार प्रियंका चाहर चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'कैमरा के लिए..'

Priyanka Chahar

लंबे समय तक संघर्ष के बाद आखिरकार प्रियंका चौधरी ने खुद को सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस के रूप में स्थापित कर लिया है। शुरुआत में छोटे और सपोर्टिंग किरदार निभाने के बाद उन्हें अंकित गुप्ता के साथ उन्हें 'उदारियां' में सेकेंड लीड निभाने का मौका मिला। इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में भाग लेने का मौका मिला और उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

इस शो में भाग लेने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी घर-घर का चेहरा बन गईं। उन्हें बिग बॉस की वजह से असल पहचान मिली। लगभग 4 महीने लगातार चलने के बाद हर किसी को यही लग रहा था कि प्रियंका ही शो की विजेता बनेंगी लेकिन वो शो में सेकंड रनर अप बनीं। तीसरे नंबर पर उनका शो से बहर होना हर किसी के लिए शॉकिंग था लेकिन वो खुद अपने सफर से खुश हैं।

शो खत्म होने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी के हेटर्स लगातार उनके पुराने वीडियोज को वायरल कर रहे हैं। कई लोगों ने उनके पुराने एडल्ट Ullu वेब सीरीज के वीडियोज भी शेयर कर रहे हैं। लेकिन, अब आखिरकार प्रियंका चाहर चौधरी ने इन पुराने वीडियो के वायरल होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ऐसा करने वालों को करारा जवाब दिया है।

टेलीचक्कर से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि इन चीजों से मुझे फर्क नहीं पड़ता। अगर ऐसा कुछ है भी तो वो मेरा काम है। मैंने अगर कैमरे के सामने कुछ किया है तो मैंने सिर्फ अपना जॉब किया है। मैं एक्टर हूं और मैंने ऐसा किया है। ऐसी कौन सी बात है, मतलब कैमरे के लिए किया है।'

उन्होंने आगे कहा- मुझे नहीं लगता कि, मैंने कुछ गलत किया है। मैं शांत प्रवृत्ति की हूं और मुझे फर्क नहीं पड़ता है।' उनके इस जवाब की सवाल पूछ रहे रिपोर्टर ने भी तारीफ की। वहीं, प्रियंका ने साथ ही कहा- ' लाइफ में बहुत टेंशन होती है। इन बातों से इतनी टेंशन लेने लगे तो आप लाइफ में आगे नहीं बढ़ सकोगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X