Shalin Bhanot से तलाक के बाद Dalljiet Kaur की हालत बुरी, बेटे के स्कूल- राशन के लिए नहीं थे पैसे

Dalljiet Kaur : बिग बॅास 16 में शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच का रोमांस चर्चा में है। दोनों एक दूसरे से प्यार करने का इशारा शो पर दे चुके हैं। इस बीच शालीन भनोट की पहली पत्नी दलजीत कौर का एक बयान सामने आया है। दलजीत कौर शालीन भनोट के साथ तलाक के बाद आई मुश्किल हालातों पर बात कर रही हैं। हाल ही में दलजीत कौर ने एक वेबसाइट को इंटरव्यू दिया। दलजीत कौर ने यहां पर बेटे की अकेले परवरिश पर भी बात की।
दलजीत ने बताया कि लोगों ने उनसे कहा था कि शादी तोड़ने का उनका फैसला गलत था। दलजीत कौर ने कहा कि तलाक के बाद मेरे पास पैसे नहीं बचे थे। एक वक्त मेरे लिए ऐसा था कि बेटे के स्कूल और राशन में से मुझे किसी एक को चुनना था। मैंने अपने बेटे का एडमिशन कराया और बैंक अकाउंट खाली हो गया। दलजीत कौर ने बेटे के लिए अपना प्यार और जरुरत जाहिर करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी में कई सारी समस्याएं आईं।
कभी भी उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई से समझौता नहीं किया। दलजीत ने बताया कि मैंने जीवन से सीखा है कि समझौत करने से जीवन आसान हो जाता है। आपको बता दें कि दलजीत कौर और शालीन भनोट की मुलाकात टीवी शो के सेट पर हुई थी। दोनों को एक दूसरे से गहरा प्यार हुआ। नच बलिए के भी एक सीजन में दोनों साथ दिखाई दिए।
बेटा होने के बाद शालीन और दलजीत के बीच विवाद बढ़ता चला गया। दलजीत कौर ने शालीन भनोट पर यौन शोषण का भी आरोप लगाया था। हालांकि एक वक्त के बाद दोनों का रिश्ता संभल गया। बेटे के लिए दोनों एक दूसरे से फिर से जुड़े हुए दिखाई दिए। 9 दिसंबर 2009 को दलजीत और शालीन की शादी हुई थी। शादी के 3 साल बाद दलजीत ने बेटे को जन्म दिया था। दलजीत ने शालीन के परिवार पर भी घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इस पर शालीन ने कहा था कि उन पर गलत आरोप लगाया गया है। दलजीत इस वक्त बिग बॅास 16 नहीं देख पा रही हैं। वह खुद सिद्धार्थ शुक्ला के सीजन 15 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











