Bigg Boss 19 में काला जादू का शक? बसीर बोले- 'तान्या ने फोटो को छुआ, मंत्र पढ़ा और फूंक मारी!'

Basir Ali Tanya Mittal totka incident

Basir Ali Tanya Mittal totka incident: बिग बॉस 19 में हर दिन नया ट्विस्ट आता है, लेकिन हाल ही में बसीर अली ने जो खुलासा किया, उसने पूरे घर का माहौल गर्म कर दिया। पारस छाबड़ा से बातचीत के दौरान बसीर ने एक ऐसी घटना बताई, जिसे सुनकर सब दंग रह गए।

बसीर के अनुसार, एक कैप्टेंसी टास्क के दौरान तान्या मित्तल ने उनकी तस्वीर के साथ ऐसा बर्ताव किया, जिसे देखकर उन्हें लगा कि वह कोई अजीब सा टोटका कर रही हैं।

कैसे शुरू हुआ मामला?

यह किस्सा 'डाइनो पार्ट' कैप्टेंसी टास्क के समय का है। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें एक बड़े बोर्ड पर लगाई गई थीं। बसीर ने देखा कि तान्या उनकी फोटो के सामने खड़ी थीं और उसे बड़ी गहराई से देख रही थीं। उन्होंने बताया- 'मैं धीरे से उनके पीछे गया ताकि देख सकूं कि वह क्या कर रही हैं। तभी देखा कि वह मेरी फोटो को घूर रही हैं, कुछ धीरे-धीरे पढ़ रही थीं, फिर तस्वीर को हल्का सा छुआ और उस पर फूंक मार दी।'

यह देखकर बसीर को लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। उन्होंने तुरंत तान्या से पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं। तान्या ने हंसते हुए जवाब दिया- 'कुछ नहीं... तू अच्छा लग रहा था, इसलिए देख रही थी।' बसीर ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आया कि यह मजाक था या सच में कोई रहस्यमयी हरकत।

बसीर का नया दावा

बसीर ने बातचीत में यह भी कहा कि तान्या को मंत्र-जैसी चीजें पढ़ने का काफी शौक था। उन्होंने कहा- 'सबको पता है कि तान्या राम-नाम जपती हैं, लेकिन वो हमेशा कुछ और भी बोलती रहती थीं। कई बार लगा उनसे पूछूं, पर डर था कि वो कुछ बोल देंगी और मैं टीवी पर बेवकूफ लगने लगूंगा।'

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जैसे ही यह क्लिप सामने आई, सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल का नाम तेजी से ट्रेंड करने लगा। दर्शक अब दो हिस्सों में बंट गए। कुछ लोग इसे मजाक मान रहे हैं और कुछ इसे असली टोटका मोमेंट बता रहे हैं। अब सच्चाई क्या है, ये तो पता नहीं लेकिन एक बात तो तय है कि इस खुलासे ने बिग बॉस 19 के ड्रामा को एक नया मोड़ जरूर दे दिया है।

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X