सुपरहिट जोड़ी बरुण सोबती- सनाया ईरानी का कमबैक, फैंस के लिए 2019 का बड़ा सरप्राइज Video
साल 2019 अपने आते ही बरुण सोबती और सनाया ईरानी के फैंस के लिए बड़ी खुश खबरी लेकर आया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं इस प्यार को क्या नाम दूं की। जल्द ही यह शो आपके बीच वापसी करने जा रहा है।
अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस प्यार को क्या नाम दूं 2 और इस प्यार का क्या नाम जूं सीजन 3 के बाद अगर इस शो से जुड़ा सीजन 4 आने वाला है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। बल्कि खुद बरुण और सनाया एक बार फिर से मिलकर आपके सामने अरनव और खुशी का पुराना वाला रोमांस लेकर आ रहे हैं।

इस प्यार को क्या नाम दूं के सीजन 3 के दौरान इस बात की चर्चा जोरों पर रही कि बरुण के साथ सनाया की जोड़ी ही फैंस देखना चाहते हैं। हालांकि सनाया के ना रहने के कारण सीजन 3 फ्लॅाप रहा। अब मेकर्स और चैनल ने इस प्यार को क्या नाम दूं के पहले सीजन की वापसी की योजना बना ली है।
आपको बता दें कि चैनल ने इसका नया प्रोमो रिलीज किया है। एक बार फिर से अनोखी लव स्टोरी 7 जनवरी से सोमवार से शुक्रवार शाम 4 बजे टेलीकास्ट की जाएगी। खुद बरुण इस शो के वापसी की जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखिए इसका Video और क्या आप जानके हैं बरुण के जिंदगी के वो राज जो आपको हैरान कर देंगे। यहां देखिए बरूण की हॅाट तस्वीरें और जिंदगी की अनदेखी झलक...


Click it and Unblock the Notifications











